साहित्योदय के संस्थापक पंकज प्रियम का यूएन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला और संस्कृति न्यास साहित्योदय और उसके संस्थापक पंकज प्रियम का साहित्य कला संस्कृति के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य हेतु यूएन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया। गत 21-22 मार्च को 24 घंटे के दुर्गायन अखंड काव्यार्चन के आयोजन और पांचवें महाकाव्य ग्रंथ दुर्गायन के लिए यह सम्मान दिया गया है। गौरतलब है कि दुर्गायन अखंड काव्यार्चन में दुनियाभर के ढाई सौ से अधिक रचनाकारों ने प्रस्तुति दी। जिसमें विश्व कल्याण और मौजूदा वैश्विक संकट के निदान हेतु कामना की गयी थी। इस आयोजन में सभी रचनाकारों को आद्याशक्ति और वीणा दीप सम्मान दिया गया। साहित्योदय पिछले कई वर्षों दुनियाभर में साहित्य कला संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत है। अबतक 5 हजार से अधिक रचनाकार और कलाकारों को मंच प्रदान कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अबतक अनेक कार्यक्रम कर साहित्य क्षितिज पर अपना परचम लहरा चुका है। साहित्योदय नवोदित साहित्य प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दे रहा है। अबतक दर्जनों पुस्तकों का प्रकाशन कर चुका है, जिसमें 5 महाकाव्य ग्रन्थ शामिल हैं। पंकज प्रियम ने यह सम्मान साहित्योदय परिवार के समस्त रचनाकारों को समर्पित करते हुए कहा कि सबके सम्मिलित प्रयास से पांचवी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में सफल हुआ। साहित्योदय के बैनर तले इसी साल नवंबर में गुवाहाटी में 3 दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन कर सभी रचनाकारों को सम्मानित किया जायेगा। पंकज प्रियम विगत कई बर्षो से लेखन व पत्रकारिता से जुड़े रहे। उन्होंने 50 से अधिक पुस्तकों का लेखन और सम्पादन किया है। इससे पूर्व उन्हें 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार मिल चुका है।
टीम एबीएन, रांची। आज युवा आजसू एवं छात्र आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल ने खुला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नये पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा छात्रहित से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों को लेकर कुलपति महोदय को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, लंबित मामलों एवं पूर्व में उठे जांच संबंधी विषयों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की मांग की गयी। युवा आजसू के अजीत कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही सामने आती है, तो उसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आजसू चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि कुलपति महोदय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं शैक्षणिक सुधार को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अजित कुमार,राजेश सिंह, सक्षम झा, अमन साहू,इत्यादि लोग उपस्थित थे।
झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित एबीएन कैरियर डेस्क, रांची। बीआईटी मेसरा को वेटरन्स इंडिया द्वारा प्राइड आफ नेशन अवॉर्ड्स के तहत झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। यह सम्मान संस्थान को छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व निर्माण और कक्षा के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। वेटरन्स इंडिया, जो वर्ष 2015 में स्थापित एक राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सदस्यों द्वारा संचालित किया जाता है। यह संगठन देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर युवाओं के विकास और नेतृत्व निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता है।प्राइड आफ नेशन अवॉर्ड्स इसी पहल का हिस्सा है, जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए), भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) और एजुकेशन प्रमोशन सोसाइटी आफ इंडिया के सहयोग से प्रदान किया जाता है। वर्ष 1955 में स्थापित बीआईटी मेसरा एक प्रतिष्ठित डीम्ड विश्वविद्यालय और गैर-सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान है। यह संस्थान अभियांत्रिकी, विज्ञान, प्रबंधन और शोध के क्षेत्र में अपनी समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। साथ ही, स्पेस इंजीनियरिंग और रॉकेट्री जैसे उन्नत कार्यक्रमों की शुरूआत में भी इसकी अग्रणी भूमिका रही है। संस्थान का एलुमनाई नेटवर्क तकनीक, बैंकिंग, अनुसंधान और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है। प्रमुख पूर्व छात्रों में अमेजन एलेक्सा के एआई विकास का नेतृत्व करने वाले रोहित प्रसाद, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी। वैद्यनाथन, लेंसकार्ट के सीओओ अमित चौधरी और व्हाइटहैट जूनियर के संस्थापक करण बजाज शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। डॉ सुजीत कुमार शर्मा ने डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य का पद एक अप्रैल 2026को संभाल लिया है। डॉ शर्मा डीएवी झारखंड जोन डी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी भी हैं तथा इससे पहले डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य थे। आज श्री शर्मा ने रांची के उपायुक्त ने विद्यालयों के फीस वृद्धि संबंधित बैठक में भाग लिया।
झारखंड में सात नये प्रोफेशनल कॉलेज खोलेगी हेमंत सरकार, युवाओं को मिलेगा जॉब ओरिएंटेड कोर्स टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार ने युवाओं को रोजगार के अनुकूल शिक्षा देने के लिए सात नए प्रोफेशनल कालेज खोलने का फैसला किया है। ये कालेज राज्य के सात जिलों में स्थापित किये जायेंगे और बहु-अनुशासनिक (मल्टी-डिसिप्लिन) संस्थान के रूप में काम करेंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए 13 प्रखंडों का चयन किया है। जमीन उपलब्ध होने के आधार पर इन प्रखंडों में कालेज खोले जायेंगे। जिले और चयनित प्रखंड रांची: तमाड़, बुढ़मू और लापुंग खूंटी: अड़की लातेहार: बरवाडीह, महुआडांड़ या बरियातु (किसी एक में) चतरा: प्रतापपुर या हंटरगंज (किसी एक में) देवघर: सारवां पलामू: पाटन धनबाद: बाघमारा और तोपचांची विभाग अब इन जिलों के डीसी को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देगा। इसके साथ ही योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। राज्य में प्रोफेशनल कालेजों की कमी रही है, खासकर सुदूरवर्ती इलाकों में। इन नये कालेजों के खुलने से स्थानीय युवाओं को क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार रोजगार केंद्रित और प्रासंगिक कोर्स करने का मौका मिलेगा।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह अपार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जो इस अवसर को यादगार और सार्थक बनाने का आधार बना। विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने बाल स्नातकों को जिज्ञासा, आत्मविश्वास और दयालुता के साथ सीखने की भावना को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके शब्द छात्रों और अभिभावकों के दिलों को छू गये। समारोह का मुख्य आकर्षण प्राचार्य द्वारा ग्रेजुएशन प्रमाण-पत्रों का वितरण था। छोटे-छोटे स्नातक अपनी टोपियों में बेहद प्यारे लग रहे थे ।उन्होंने गर्व से अपने प्रमाण-पत्र प्राप्त कर इस महत्त्वपूर्ण मील के पत्थर को चिह्नित किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों का स्वागत नृत्य भी शामिल था, जिसने माहौल में खुशी और उत्साह फैला दिया। अभिभावकों के लिए रोचक खेल और मजेदार पहेलियों ने इस उत्सव को और जीवंत बना दिया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें प्राचार्य द्वारा समर्पित ईईडीपी शिक्षिकाओं, सहयोगी अभिभावकों और उत्साही छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को वास्तव में विशेष और अविस्मरणीय बना दिया।
एबीएन कैरियर डेस्क। हुल्ला हूप सबसे ज्यादा बार अपनी नाक पर घुमाने के कारण डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची की छात्रा आद्रिति सिंह का नाम इंडिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आ गया है। आद्रिति ने दो मिनट और 23 सेकेंड में हुल्ला हूप को 148 बार घड़ी की विपरीत दिशा में अपनी नाक पर घुमाया। वहीं डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू की ही एक दूसरी छात्रा आसवी वशिष्ट ने हुल्ला हूप को तीन मिनट और 46 सेकेंड में 226 बार एंटी क्लाकवाइज अपनी नाक पर घुमाया।विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन डी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डा एस के शर्मा ने आज दोनों बच्चियों को प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक एस के राणा समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।
एबीएन कैरियर डेस्क। एमसीए छात्रों के लिए 2 अप्रैल 2026 को बीआईटी मेसरा, लालपुर यूनिट, रांची, झारखंड में एक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी थी। सत्र के वक्ता लॉगिंग सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और लीड ट्रेनर विशाल कुमार मरांडी थे। कार्यशाला में रैंसमवेयर, फिशिंग और डीडीओएस हमलों सहित प्रमुख साइबर खतरों के साथ-साथ सुरक्षित ब्राउजिग प्रथाओं और हैकर्स के प्रकार जैसे विषयों पर चर्चा की गयी। मुख्य आकर्षण व्यावहारिक प्रशिक्षण था, जहां छात्रों ने क्रूर बल के हमलों, कैमरा हमले की अवधारणाओं और वास्तविक दुनिया के साइबर हमले के परिदृश्यों का पता लगाया। उन्होंने काली लिनक्स पर बर्प सूट, एनएमएपी और नेटडिस्कवर जैसे टूल का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। सत्र ने साइबर खतरों की पहचान करने और सुरक्षा उपकरणों का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और जागरूकता प्रदान की। कार्यशाला के संकाय समन्वयक डॉ. सिबा मित्रा और डॉ. आशुतोष मिश्रा थे और छात्र समन्वयक हर्षिता, श्रेया, आयुष और रवि थे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने करते हुए इस आयोजन की उपयोगिता पर अपने विचार रखते हुए कहा की यह जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए साइबर सुरक्षा आम लोगो की समझ में आने से हम सभी को सुरक्षित रख सकते हैं।
19 जिलों के 60 केंद्रों पर शांतिपूर्ण खत्म हुई प्रवेश परीक्षा टीम एबीएन, रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में सत्र 2026-27 के नामांकन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा आज 28 मार्च (शनिवार) को राज्य भर के 19 जिलों के 60 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आगमन समय से पहले ही प्रारंभ हो गया था, जिससे विद्यार्थियों में इस परीक्षा को लेकर उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। 100 अंकों की आब्जेक्टिव परीक्षा परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित थी, जिसमें अंग्रेजी (30 अंक), गणित (30 अंक) एवं सामाजिक विज्ञान (40 अंक) से प्रश्न पूछे गए। जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके पश्चात चयनित छात्र मॉडल विद्यालयों में नामांकन करा सकेंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी जिला प्रशासन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं संबंधित कर्मियों द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न करायी गयी। मॉडल स्कूल का उद्देश्य क्या है? झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित मॉडल विद्यालयों में जैक बोर्ड के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 6 से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इन विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। परिषद राज्य के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील करता है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु इन मॉडल विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन करायें तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.