एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/खूंटी। प्राचीन कला केंद्र की वार्षिक परीक्षा 2025–26 के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को Surendrashaa Art Academy, Colored Easel में सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा में नृत्य एवं चित्रकला विषयों के कुल 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया।परीक्षा बाह्य परीक्षक की उपस्थिति में शांत, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु बनी रही। केंद्र प्रभारी एवं शिक्षकों के सहयोग ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। अभिभावकों ने भी परीक्षा की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार, परीक्षा का संचालन प्राचीन कला केंद्र के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।
जैक बोर्ड : मैट्रिक-इंटर रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, सीबीएसई से पहले आयेगा रिजल्ट टीम एबीएन, रांची। राज्य में इस साल 3 फरवरी से जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक-इंटर परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तैयारी पूरी करते हुए अगले सप्ताह यानी अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है। कॉपियों के मूल्यांकन पूरी होने का दावा करते हुए जैक ने 15 से 20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी करने की तैयारी की है। ABNNEWS24.COM को जानकारी देते हुए जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि मैट्रिक के साथ इंटर के वाणिज्य और विज्ञान संकाय के रिजल्ट जारी होंगे और कला संकाय का रिजल्ट बाद में भी जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 अप्रैल तक नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट जैक के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और विद्यार्थी डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कॉपियों के मूल्यांकन में पूरी सावधानी बरती गई है और जैक द्वारा जारी एसओपी के तहत कई स्तर पर मॉनेटरिंग के साथ-साथ जांच की गयी है। जिससे कोई शिकायत न हो। जैक के द्वारा राज्य में 3 से 23 फरवरी तक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें करीब 7.48 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। जैक से मिले आंकड़ों के अनुसार माध्यमिक परीक्षा में 4 लाख 23 हजार 861 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 3 लाख 24 हजार 321 परीक्षार्थी ने शामिल होने के लिए फार्म भरा था। जिसमें इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में 90,579, वाणिज्य में 21,195 और कला संकाय में 2,12,547 परीक्षार्थी शामिल थे। वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्य भर में जैक द्वारा 1232 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 757 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित होने के बाद जैक बोर्ड सीबीएसई से पहले रिजल्ट देने का निर्णय लिया है। हालांकि पड़ोसी राज्य बिहार से जैक इस मामले में पिछड़ गया है। वहां मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट जारी हो चुके हैं।
एबीएन कैरियर डेस्क। बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मेसरा के लालपुर यूनिट के एमबीए (2024-26) बैच के छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट नंबर पांच का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। विजिट के दौरान छात्रों ने प्लांट की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और आधुनिक उत्पादन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्हें उद्योग में प्रबंधन के वास्तविक अनुप्रयोग को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ (आपरेशन) शक्तिपद सेनापति तथा एचआर हेड लोधी साहब ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को प्रबंधन की बारीकियों, नेतृत्व कौशल और उद्योग की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। इस इंडस्ट्रियल विजिट में संस्थान के प्राध्यापकगण डॉ. अनीश हैदर, डॉ. सत्राजीत चौधरी, डॉ. मयंक पराशर, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. वंदना कुमारी एवं मनोज कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने इस अनुभव से अधिकतम लाभ प्राप्त किया। इस औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में कोलाबिरा, सरायकेला के समाजसेवी रविंद्र मंडल की उल्लेखनीय भूमिका रही। यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उनके व्यावसायिक कौशल और व्यावहारिक समझ को नयी दिशा मिली।
पीवीयूएनएल,पतरातू और डीएवी के बीच ऐतिहासिक समझौतापतरातू टाउनशिप में नर्सरी विद्यालय स्थापना का मार्ग प्रशस्तटीम एबीएन, रांची। पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) पतरातू, रामगढ़ एवं नई दिल्ली के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत पीवीयूएनएल टाउनशिप में नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के एक आधुनिक एवं सुसज्जित विद्यालय की स्थापना की जाएगी।समझौते पर पीवीयूएनएल की ओर से जियाउर रहमान (प्रमुख, मानव संसाधन) तथा डीएवी ट्रस्ट की ओर से अजय सूरी (महासचिव) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. के. सहगल, शीर्ष प्रबंधन के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ ए. के. सहगल ने कहा कि प्रस्तावित विद्यालय टाउनशिप में निवासरत कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से बच्चों को दूर-दराज के विद्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ आवागमन से जुड़े जोखिमों में भी कमी आएगी।इस अवसर पर डॉ एस के शर्मा प्राचार्य, डीएवी कपिलदेव, राँची सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डीएवी झारखण्ड ज़ोन-डी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेगा।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय में योग्य, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ-साथ एक सक्षम हेडमिस्ट्रेस की नियुक्ति की जाएगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित हो सके।डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह विद्यालय डीएवी परंपरा के अनुरूप उच्च मानकों की शिक्षा प्रदान करेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।यह पहल न केवल पीवीयूएनएल कर्मियों के परिवारों के लिए सुविधाजनक सिद्ध होगी, बल्कि रामगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी देखी जा रही है।
एबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में वीपीए सोसायटी के द्वारा कार्यक्रम डिकोड एरिना के तहत मनोरंजन और उत्साह सस्पेंस से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इशारों ही इशारों में फिल्मों के नाम और गीतों के बोल की पहचान करनी थी। इसमें नयी पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के फिल्में को शामिल किया गया, जो प्रतिभागियों के लिए बहुत ही उत्साहित करता रहा। युवाओं ने हम आपके हैं कौन, 21 तोपों की सलामी, छिछोरे, पिंटो को गुस्सा क्यों आता है जैसे फिल्मों के नाम और डायलॉग की पहचान करने का कठिन कार्य था। लेकिन आज की युवा पीढ़ी इस कठिन प्रश्नों का भी उत्तर सेकंड में दे दी और पुरुस्कार जीती। इससे पहले आयोजन की शुरुआत प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार झा ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए सोसायटी की सराहना करते हुए कहा की बच्चों को इतनी पुरानी फिल्मों और गानों को याद करना और समझने की जो शक्ति दिखाई दिया। वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। सोसायटी की संयोजक डॉ अमृता प्रियम ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने वाले सभी सदस्यों की सराहना करते हुए पुरानी परंपरा को जीवंत रूप देने के बधाई दी। आज की इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ संजय कुमार, डॉ शोमित्रो चक्रवर्ती, डॉक्टर महुवा बनर्जी के द्वारा विजेता घोषित किया गया। मौके पर डॉक्टर आशुतोष मिश्र, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, राणा मिश्रा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति की शिवांगी, सृष्टि, अभिलाषा, संचिता, राजवीर सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
झारखंड में लागू होगा स्वास्थ्य गारंटी कार्ड, 1200 चिकित्सकों की होगी नियुक्ति; एंबुलेंस भी कराई जाएंगी उपलब्ध एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में जल्द ही स्वास्थ्य गारंटी कार्ड लागू किया जायेगा। इसके तहत राज्य में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिससे हर नागरिक को सुलभ और बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि कई देशों में पहले से ऐसी सुविधा है। माता-पिता अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि अगर उनका बच्चा बीमार हो जाये तो उसका इलाज कैसे होगा। अब इस योजना से यह परेशानी खत्म हो जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह ऐलान विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया। उन्होंने बताया कि झारखंड ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) रैंकिंग में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, राज्य में 1200 स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी और 7500 एएनएम व जीएनएम नर्सों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके साथ ही, राज्य में 247 नई एडवांस एंबुलेंस भी उपलब्ध करायी जायेंगी। मंत्री ने इस योजना को ऐतिहासिक बताया।
एबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी मेसरा और लालपुर के तत्वावधान एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया जिसका विषय था इंटर्नशिप एंड जॉब रेडीनेस। कार्यशाला पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार झा ने प्रतिभागियों को इस कार्यशाला की उपयोगिता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद ही जरूरी होता है कार्यक्रम से आपको जॉब मार्केट के लिए तैयार करने में सहायक होता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन से इंटर्नशिप और जॉब रेडनेस के लिए विकल्प उपलब्ध हैं आपके इंटर्नशिप और जॉब तैयार करने में सहयोग के साथ ही नेटवर्क आप अपने क्षेत्र के नेटवर्किंग से जुड़ सकते है, कॉन्फिडेंस बूस्ट इस आयोजन में शामिल होने से आपके आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे आप इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता होती हैं। इस आयोजन में वक्ताओं ने विषय पर बहुत बारीकियों पर विद्यार्थियों का ध्यान कराया। विनय सिंह, सुदीप सिंह, सौरव शेखर ने भी व्याख्यान में शामिल हुए। सह संयोजक डॉक्टर सिबा मित्रा ने सभी प्रतिभागियों को शामिल पर शुभकामनाएं दी।
टीम एबीएन, रांची। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सिल्ली प्रखंड के 3 और स्कूल में आज कराये गये। जिसमें गौतम बुद्ध रेजिडेंशियल स्कूल, उसुर्लाइन बालिका उच्च विद्यालय छोटा मुरी और साथ ही आदित्य बिड़ला + 2 हाई स्कूल में किया गया। आयोजन के समय गायत्री परिवार के बहनों में कोशिला महतो, अनीता ठाकुर, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की महत्ता, आवश्यकता, गुरुवर श्रीपूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन वृतांत व युग साहित्य तथा शान्तिकुञ्ज की योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय के शिक्षक, परिस्पल ने भी पूरा सहयोग दिया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्राप्त उत्कृष्ट स्थान, उत्तीर्ण और सफल विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किये गये। उनमें अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज द्वारा 18 पुराण, गीताजी के 18 अध्याय की तरह युग ऋषि आचार्य जी के 21 वी सदी में नवयुग निर्माण संविधान के 18 सूत्रीय युग सत्संकल्प नित्य पाठ करने के कार्ड बोर्ड भी सबको प्रदान किये गये। उक्त जानकारी कोशिला देवी और जय नारायण प्रसाद ने दी।
ओलंपियाड में एसआर डीएवी के विद्यार्थियों का परचमएसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश, साइंस और मैथ्स ओलंपियाड (आईसीओ) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन एबीएन कैरियर डेस्क। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अंग्रेजी, विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2025-26 में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनके समर्पण, वैचारिक स्पष्टता और निरंतर प्रयासों के बल पर उन्होंने स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय स्तर पर सम्मानजनक प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी में 12, विज्ञान में 33 और गणित में 29 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। एक विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने सभी विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने विद्यार्थियों के शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समर्थन की भी प्रशंसा की, तथा छात्रों को निरंतर प्रयास करने, जिज्ञासा, अनुशासन और मजबूत शैक्षणिक आधार विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि भविष्य में भी उन्हें सफलता प्राप्त हो सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.