डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची का जेईई मेन्स में कपिल देव का उत्कृष्ट प्रदर्शनएबीएन कैरियर डेस्क। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आठ बच्चों ने जेईई मेन्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सम्राट मुखर्जी ने 99.68, शिवशक्ति ने 96.69 तथा प्रसेनजीत घोष ने 95.03 अंक प्राप्त किया है। वहीं हर्ष कुमार ने 94.72,ऋतिका गुप्ता ने 93.95,अक्षत कुमार ने 93.25, धनंजय कुमार ने 90.96 और प्रणव पराशर ने 90.12 अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन डी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ एस के शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा भविष्य में इससे भी अच्छा करने के लिए प्रयासरत रहने की कामना की है।
बीआईटी मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशालाबिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशाला का आयोजनएबीएन कैरियर डेस्क। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग द्वारा 20 अप्रैल 2026 को संचार, वीएलएसआई एवं एंबेडेड सिस्टम्स में उभरते रुझान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी।यह कार्यक्रम अंतिम सेमेस्टर के स्नातक (बीई/बीटेक) एवं परास्नातक (एमई/एमटेक) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी छात्रों के लिए खुला है। कार्यशाला में भाग लेना नि:शुल्क है, किन्तु संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा।कार्यक्रम के अंतर्गत वीएलएसआई (वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) डिजाइन एवं एंबेडेड सिस्टम्स पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 5जी सहित वायरलेस संचार तकनीकों पर चर्चा तथा इन क्षेत्रों में करियर अवसरों पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को संस्थान के 5जी यूज केस लैब, वीएलएसआई चिप लैब, फैब्रिकेशन लैब, एनेकोइक चेंबर तथा ड्रोन लैब का मार्गदर्शित भ्रमण भी कराया जायेगा।यह कार्यक्रम संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है तथा इसकी अध्यक्षता प्रो संजय कुमार, विभागाध्यक्ष द्वारा की जायेगी। डॉ गजेन्द्र कांत मिश्रा कार्यक्रम के संयोजक हैं, जबकि डॉ संजीत कुमार सह-संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ विजय नाथ एवं डॉ डीके उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है, जबकि सचिवीय कार्यों का दायित्व डॉ ऋचा मिश्रा एवं डॉ शुभम आनंद संभालेंगे।यह कार्यक्रम संस्थान के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कक्षा शिक्षण को उद्योग के वर्तमान विकासों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। स्नातक से पूर्व छात्रों को शोध सुविधाओं से परिचित कराते हुए विभाग का उद्देश्य उन्हें उन उपकरणों एवं तकनीकों से प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है, जिनका उपयोग वे अपने व्यावसायिक जीवन या उच्च शिक्षा (पोस्टग्रेजुएट अनुसंधान) में करेंगे।
रांची में 96 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा, नकल पर पूरी तरह रोक; नियम तोड़ना भारी पड़ेगाटीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। राजधानी रांची में 96 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा दी। पूरे आयोजन को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारी की थी। दो शिफ्ट में आयोजित हो रही परीक्षापरीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। सुबह से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे, जहां प्रवेश से पहले सख्त जांच की गई।केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा और सख्त निगरानीहर परीक्षा केंद्र के 100 से 200 मीटर दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किसी भी संदिग्ध सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।नकल रोकने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनातपरीक्षा को नकलमुक्त रखने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश पहले ही दिए गए थे।कंट्रोल रूम से हो रही लगातार निगरानीपूरे परीक्षा संचालन पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से हर गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
झारखंड के सरकारी अस्पतालों में 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहालीस्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल कार्मिक विभाग ने जेपीएससी से की अधियाचना एबीएन हेल्थ डेस्क। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने हेतु 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बढ़ी प्रक्रिया इस बहाली की पहल स्वास्थ्य विभाग ने की थी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पत्रांक 224 (4) दिनांक 20.03.2026 के माध्यम से कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर जेपीएससी को अधियाचना भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके। इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जेपीएससी को पत्रांक 2228, दिनांक 16.04.2026 के के माध्यम से नियुक्ति हेतु अधियाचना भेज दी है। नियमित और बैकलॉग पद नियमित पद : 506 बैकलॉग पद : 160 पदवार रिक्तियां: फिजिशियन : 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग) शिशु रोग विशेषज्ञ : 172, 52 (बैकलॉग) निश्चेतक (एनेस्थेटिस्ट) : 28, 29(बैकलॉग) स्त्री रोग विशेषज्ञ : 12, 16(बैकलॉग) सर्जन : 10, 14(बैकलॉग) रेडियोलॉजिस्ट : 26, 02(बैकलॉग) फोरेंसिक विशेषज्ञ : 18, 02 (बैकलॉग) चर्म रोग विशेषज्ञ : 06, 07 (बैकलॉग) ईएनटी : 04, 05 (बैकलॉग) नेत्र रोग विशेषज्ञ : 04, 06 (बैकलॉग) अस्थि रोग विशेषज्ञ : 04, 08 (बैकलॉग) पैथोलॉजिस्ट : 04 मनोचिकित्सा : 04, 07 (बैकलॉग) नियमावली के तहत होगी नियुक्ति यह बहाली झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 एवं इसके संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जायेगी। आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना जेपीएससी को भेज दी गयी है, जिससे चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती इस बड़ी बहाली से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।
एबीएन कैरियर डेस्क। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में माही श्री ने 96.8% अंक लाकर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही अदिति कुमारी 96.4%, आसिफा अहमद 96.2%, अपूर्व कुमार झा 95% तथा कृष्ण शर्मा ने 94.8 % अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हर वर्ष की भांति परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई तथा शुभ कामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीबीएसई 10वीं में 93.70% बच्चे पास; 92.69 फीसदी छात्र तो 94.99 प्रतिशत छात्राएं सफल एबीएन कैरियर डेस्क। इस वर्ष सीबीएसई 10वीं के परिणाम में रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.79% पास प्रतिशत के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है। त्रिवेंद्रम के साथ-साथ विजयवाड़ा ने भी 99.79% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि चेन्नई 99.58% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद बेंगलुरु ने 98.91% और दिल्ली वेस्ट ने 97.45% पास प्रतिशत के साथ टॉप 5 रीजन में अपनी जगह बनायी। लगभग 14.7 लाख बच्चे देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा सीबीएसई के मुताबिक, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70% छात्र उत्तीर्ण हुए। इसी परीक्षा में 94.99% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके अलावा, बोर्ड के अनुसार 22 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किये, जबकि 55,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक प्राप्त किये। वहीं, लगभग 14.7 लाख उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आगे सुधार का अवसर दिया जायेगा। सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99% रहा। वहीं, कुल मिलाकर सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में मामूली बढ़ोतरी है।
जैक ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 99.12 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार को कक्षा 11वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परिणाम की घोषणा जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने परिषद मुख्यालय, रांची में की। मौके पर परिषद के सचिव, परीक्षा नियंत्रक और वरिष्ठ सूचना पदाधिकारी भी मौजूद थे। 99.12% रहा परीक्षा परिणाम इस साल कक्षा 11वीं का परिणाम काफी बेहतर रहा। कुल 3,61,683 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 3,58,533 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,55,399 विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया। इस तरह कुल पास प्रतिशत 99.12 रहा, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। पिछले साल यह आंकड़ा करीब 98% था। उत्कृष्ट रहा इस बार का परिणाम जैक के आंकड़ों के अनुसार, इस बार सभी जिलों और विभिन्न डिवीजनों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। अधिकांश विद्यालयों में रिजल्ट बेहतर रहा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। उच्च पास प्रतिशत से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। परिणाम जारी करते हुए जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन में जिला शिक्षा पदाधिकारियों, स्कूल प्राचार्यों और परीक्षा कर्मियों के योगदान की सराहना की। कम अंक पाने वाले छात्रों को भी किया प्रोत्साहित अध्यक्ष ने उन छात्रों को भी प्रोत्साहित किया जो किसी कारणवश कम अंक ला पाये हैं या परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए आगे भी अवसर उपलब्ध रहेंगे और उन्हें निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए। जल्द जारी होगी 10वीं और 12वीं का भी रिजल्ट जैक ने यह भी संकेत दिया है कि कक्षा 8वीं और 9वीं के परिणाम इसी सप्ताह जारी किये जा सकते हैं। वहीं मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन बीडीओ प्रतिमा कुमारी और प्रमुख बिरिया देवी ने किया। मौके पर बीडीओ ने नामांकन बढ़ाने के लिये गतिविधि करने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का अधिकार प्राप्त हो यह जरूरी है। इसके लिये सभी का सहयोग जरूरी है। शिक्षकों से कहा कि नामांकन के लिए प्रशासन से जो भी सहयोग चाहिये, मिलेगा। आधार निर्माण में परेशानी हो तो विशेष कैंप का आयोजन कर इस समस्या का निदान किया जा सकता है। कार्यशाला में सीआरपी महावीर साहू द्वारा बताया गया कि स्कूल स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 15 से 30 अप्रैल तक होगा। सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ना और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए डोर टू डोर विजिट कर बच्चों कि स्थिति का आकलन करते हुए उन्हें नामांकन के लिये प्रेरित किया जायेगा। ताकि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे। कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान, बीपीओ रामविजय खलखो, सभी सीआरपी बीआरपी और सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। आजसू छात्र संघ के द्वारा विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया है। छात्र संघ ने कहा है कि विगत लगभग 2 वर्षों से स्नातक सत्र लगातार लेट चल रहा है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। छात्र नेताओं ने बताया कि सत्र लेट होने के कारण छात्रों को समय पर परीक्षा, परिणाम एवं आगे की पढ़ाई में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता को दशार्ता है। आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति एवं डीएसडब्ल्यू महोदय से मांग की है कि: स्नातक सत्र को शीघ्र नियमित किया जाए। छात्र संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। अंत में छात्र संघ ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और छात्र-हित में आंदोलन को और तेज किया जायेगा। मौके पर छात्र संघ के प्रदेश सचिव राजेश सिंह, प्रदेश सचिव रोशन कुमार नायक, प्रदेश सचिव सक्षम झा, रांची महानगर अध्यक्ष अमन साहू, अमित, निशांत, हिमांशु, अंकित, अब्दुल, सौरव आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.