जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं आईएससी में नेशनल टॉपर, 100% अंक हासिलसेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की छात्रा ने सभी प्रमुख विषयों में पाए पूरे अंक, अब नीट परीक्षा पर फोकसएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की होनहार छात्रा शांभवी तिवारी ने आईएससी 12वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी ने जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी और अंग्रेजी जैसे सभी प्रमुख विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है।शांभवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। उनके पिता राकेश रमन एयर इंडिया में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में रसायन शास्त्र की पीजीटी शिक्षिका हैं। शांभवी अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता के मार्गदर्शन को देती हैं।उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई की और स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ आकाश इंस्टीट्यूट से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी की। पढ़ाई के अलावा शांभवी को फिल्में देखना, संगीत सुनना और उपन्यास पढ़ना पसंद है, जिससे उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।फिलहाल शांभवी का पूरा ध्यान आगामी 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा पर केंद्रित है। उनका परीक्षा केंद्र अलकबीरा पॉलिटेक्निक में निर्धारित किया गया है। उनके पिता ने बताया कि इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी खुशी तब होगी जब शांभवी डॉक्टर बनकर अपने सपनों को साकार करेंगी।अंशिका गुप्ता रांची सिटी टॉपर बनीजहां कोल्हान ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी। वहीं राजधानी रांची के स्कूलों ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी गुणवत्ता साबित की। संत थॉमस स्कूल की अंशिका गुप्ता ने 99 प्रतिशत अंक के साथ रांची सिटी टॉपर का खिताब अपने नाम किया। बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल की इकरा फातिमा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप सूची में जगह बनायी। संत जेवियर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी टॉप-10 में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं दोनों में बेहतरीन अंक हासिल किये। 10वीं में प्रभलीन कौर ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ बढ़त बनायी, जबकि कृत्वी किरण, यामिनी सिंह और रावी सिंह ने भी 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 12वीं में शामिया खान, एलिजा रहमान और सौम्या ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।लड़कियों ने मारी बाजीहर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। आइसीएसइ परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.17 रहा, जबकि लड़कों का 98.88 प्रतिशत। इसी प्रकार आइएससी परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.33 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 98.93 प्रतिशत। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइसीइ)द्वारा आयोजित आइसीएसइ 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 के परिणामों में झारखंड ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान कायम रखी। 10वीं की परीक्षा में झारखंड से कुल 16,693 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 8,696 लड़के और 7,997 लड़कियां थीं। 99.02 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। वहीं, 12वीं की परीक्षा में 4,858 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 2,333 लड़के और 2,525 लड़कियां शामिल थीं। कुल पास प्रतिशत 99.14 रहा, जो राज्य के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है।
सीआईएससीई बोर्ड : कानपुर का ओजस्वित बना नेशनल टॉपर10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, कानपुर के ओजस्वित बने नेशनल टॉपर, 100% अंक लाकर रचा इतिहासएबीएन कैरियर डेस्क। सीआईएससीई बोर्ड के आईएससी नतीजों में कानपुर के ओजस्वित पासरीचा नेशनल टॉपर घोषित हुए हैं। शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया है।सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में कानपुर का दबदबा देखने को मिला है। शहर के प्रतिष्ठित शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।ओजस्वित ने नेशनल टॉपर बनकर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे कानपुर शहर का मान बढ़ाया है। ओजस्वित ने आईएससी परीक्षा के सभी विषयों में परफेक्ट स्कोर (100%) हासिल कर देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शीलिंग हाउस स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने ओजस्वित की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।चिंटल्स स्कूल का जलवाचिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। वहीं, कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने भी 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।कनव जैन 12वीं में 99% अंक पाकर बने स्कूल टॉपरबोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में कानपुर के मेधावियों का जलवा बरकरार है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र कनव जैन ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कनव की सफलता पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।श्रेयांश मिश्रा 99.7% अंक पाकर बने मिसालकिदवई नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के छात्र श्रेयांश मिश्रा ने कक्षा 12वीं में 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर और विद्यालय का नाम रोशन किया है। श्रेयांश के इस शानदार प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने श्रेयांश को मिठाई खिलाकर उसकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।सुबह घोषित किये 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामबता दें कि सीआईएससीई ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और आॅनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जेएलकेएम के केंद्रीय नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षाझ्र2024 में हुई गंभीर लापरवाही पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र जेपीएससी की घोर लापरवाही से छात्रों का भविष्य संकट : देवेन्द्र नाथ महतो परीक्षा के समय प्रश्न पत्र की अनुपलब्धता जेपीएससी की प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है : देवेन्द्रनाथ महतो टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग हर परीक्षा के बाद हमेशा विवादों के घेरे में रहता है। जेपीएससी द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखण्ड पात्रता परीक्षा - 2024 परीक्षा में कई केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की अनुपलब्धता एवं अपठनीय प्रश्न पत्र जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विशेष रूप से पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9, स्टील सिटी, बोकारो में शिक्षा विषय तथा जिला सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में उड़िया 023 विषय में भारी लापरवाही उजागर हुई है। इसके अलावा, कई परीक्षा केंद्रों से बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं होने की शिकायतें भी सामने आयी हैं, जो परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री के नाम पत्राचार करते हुए कहा कि यह घटना न केवल खढरउ की प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। वर्षों की कड़ी मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को इस तरह की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने झारखंड सरकार से पत्राचार के माध्यम मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रभावित विषयों/केंद्रों की परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पुन: आयोजित किया जाए। प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई मानसिक एवं आर्थिक क्षति के लिए उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने झारखण्ड सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो जेएलकेएम अभ्यर्थियों के साथ मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
JPSC JET 2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारीएडमिट कार्ड के रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्यएबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के 6 जिलों में बनाए गए 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि उनके ऑनलाइन आवेदन की मुद्रित प्रति में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर से अलग है।इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग ने कहा है कि परीक्षा के लिए केवल प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य होगा। अभ्यर्थियों को इसी नंबर के आधार पर परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम की स्थिति से बचें और अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण के अनुसार ही परीक्षा में भाग लें।
जर्मनी में निकली भारतीय नर्सों के लिए बंपर वैकेंसीसैलरी ₹2.75 लाख महीना, कहां करना है जॉब के लिए अप्लाईएबीएन कैरियर डेस्क। जर्मनी के हेल्थकेयर सेक्टर में वर्कर्स की खासी कमी है, जिस वजह से अब वह भारत समेत दुनिया के कई देशों से डॉक्टर्स-नर्सों की भर्ती कर रहा है। जर्मनी में इस वक्त हेल्थकेयर वर्कर्स की जबरदस्त डिमांड है, खासतौर पर नर्सिंग सेक्टर में। बूढ़ी होती आबादी और हेल्थकेयर वर्कर्स की कमी के चलते जर्मन सरकार खासा परेशान है। इस समस्या से निपटने के लिए अब सरकार भारत जैसे देशों से नर्सों की भर्ती कर रही है, ताकि अस्पतालों और क्लिनिकों में मरीजों की देखभाल की जा सके। इसी कड़ी में जर्मनी को अभी 1000 नर्सों की जरूरत है और वह भारत से हायरिंग करना चाहता है। रोजगार संगम यूपी पोर्टल पर जर्मनी में नर्सों की वैकेंसी पोस्ट की गई है। जर्मनी के लिए नर्सों की भर्ती करने का जिम्मा फेयरस्ट्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को मिला है। ये कंपनी जर्मनी के अस्पतालों और अन्य हेल्थकेयर फैसिलिटीज के लिए 1000 नर्सों की भर्ती कर रही है। अगर आपने नर्सिंग की पढ़ाई की है और अब विदेश में जाकर जॉब करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये एक बेहतरीन मौका है। जर्मनी में नर्सिंग जॉब में अच्छी सैलरी भी मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नर्स की जॉब के लिए शर्तें क्या हैं और कहां से नौकरी के लिए सीधे अप्लाई किया जा सकता है।नर्स की जॉब से जुड़ी जरूरी बातेंजर्मनी में मिल रही इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ बेहतरीन वर्क-लाइफ बैलेंस भी ऑफर किया जा रहा है। ये जॉब कॉन्ट्रैक्ट वाली है। फिलहाल कहीं इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उसे एक्सटेंड किया जाएगा या नहीं। जॉब से जुड़ी जरूरी बातें निम्नलिखित हैं:सैलरी: 2500 यूरो (लगभग 2.75 लाख रुपये)कॉन्ट्रैक्ट की अवधि: 3 सालजॉब लोकेशन: जर्मनी (सरकारी/प्राइवेट अस्पताल, स्पेशलाइज्ड क्लिनिकल और रिहैब क्लिनिक)वर्किंग ऑवर्स: 8 घंटे रोजाना (इसमें ब्रेक टाइम भी शामिल है)वर्क वीक: 5 दिन प्रति सप्ताहपेड लीव: सालाना 30 दिनों की पेड लीवजॉब से जुड़ी शर्तें क्या हैं?नर्सिंग की जॉब के लिए वही लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की डिग्री है। आवेदक की उम्र 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इस नौकरी के लिए फ्रेशर्स के साथ-साथ एक्सपीरियंस लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। इस जॉब की सबसे अहम शर्त जर्मन भाषा की जानकारी है। जॉब के लिए B2 लेवल की जर्मन आनी चाहिए। इस लेवल की जर्मन सिखाने के लिए पहले ऑफलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। एक बार B2 लेवल की सर्टिफिकेशन मिल जाएगी, तो फिर वीजा प्रोसेस भी शुरू हो जाएगा।कहां अप्लाई करना है?जर्मनी में नर्स बनने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर जाना होगा। यहां जॉब सेक्शन में जाकर ओवरसीज जॉब लिस्ट पर क्लिक करना होगा। इसी पोर्टल पर जर्मनी में नर्सिंग की जॉब ढूंढी जा सकती है और सीधे अप्लाई किया जा सकता है। आवेदन के लिए साइन अप करना होगा और आईडी बनानी होगी। इसके बाद साइन इन कर फॉर्म भरा जा सकता है। जॉब के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है। डायरेक्ट अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।
बीईटी मेसरा में पांच-दिवसीय, तीसरे संस्करण, आईडीई (आईडीई) बूटकैंप के चरण-2, को आज 05 बेस्ट इन्नोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योर मिलाएबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी मेसरा ने 5-दिवसीय, तीसरे संस्करण, आईडीई बूटकैंप के चरण-2, का आयोजन 20 अप्रैल से किया गया था। इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, नई दिल्ली द्वारा वाधवानी फाउंडेशन और एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से समर्थित किया गया था जिसका कल सफलतापूर्वक समापन किया गया। 24 अप्रैल, 2026 को, अंतिम दिन की शुरुआत स्टार्टअप पिच मूल्यांकन पर केंद्रित था और जिसने प्रतिभागियों की शैक्षणिक कठोरता व उद्यमशीलता की भावना को उजागर किया। पैनल 1 में लॉजीटेक सॉल्यूशंस (रियल-टाइम ट्रैकिंग), फार्मकनेक्ट (किसानों के लिए व्हाट्सएप-आधारित एआई) और स्कैनूड की प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिनका मूल्यांकन डॉ. सुकल्यान चक्रवर्ती सहित विशेषज्ञों द्वारा किया गया। पैनल 2 में धिनायरूट्स के बाजरा स्नैक्स, ब्रेनचेन के माइनिंग वियरेबल और रेंट पार्टनर के फ्लैटमेट मैचिंग प्लेटफॉर्म जैसे विविध समाधानों का प्रदर्शन किया। पैनल 3 के वेंचर्स को उत्पाद की कमियों और मार्केट फोकस पर महत्वपूर्ण फीडबैक मिला, जिसमें पेट हेल्थकेयर ऐप सीयूयूआरए डॉट को डॉट इन ने 2.7/5 स्कोर के साथ जजों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इस बीच, पैनल 4 ने प्रोटोटाइप को एमवीपी में बदलने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें मेंटर्स ने फर्स्ट स्टेप और बायोब्रिज जैसी टीमों के लिए जमीनी स्तर की समस्याओं को हल करने और स्केलेबल बिजनेस मॉडल पर जोर दिया।गहन पिच सत्रों के बाद, रचनात्मक विचारों को कार्रवाई योग्य व्यवसाय योजनाओं में बदलने की प्रतिभागियों की क्षमता का जश्न मनाने के लिए एसआर2, आर एंड डी बिल्डिंग में एक उच्च प्रभाव वाला विदाई समारोह आयोजित किया गया। समापन सत्र में विशिष्ट अतिथियों और संकाय सदस्यों के ज्ञानवर्धक संबोधन शामिल थे। प्रो. राजू पोद्दार ने मेंटेन मानसिकता से स्थिरता और निरंतर नवाचार की ओर बढ़ने पर जोर दिया, जबकि प्रो. अशोक शेरोन ने उन व्यावसायिक मामलों पर काम करने के महत्व पर प्रकाश डाला जो दीर्घकालिक परिणाम देते हैं। एसबीआई क्रेडिट के प्रणव कुमार ने डिजाइन थिंकिंग और सक्रिय पेशेवर दृष्टिकोण में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान की। यह सत्र, जिसकी शुरुआत डॉ. दिलीप कुमार सिंह के स्वागत भाषण से हुई, में आशीष शर्मा और ऋषभ गिल जैसे प्रमुख योगदानकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। डॉ आनंद प्रसाद सिन्हा जो इस प्रोग्राम के कन्वेनर थे उन्होंने साथी फैकल्टी कॉर्डिनेटर एंड एमबीए स्टूडेंट वालंटियर को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर धन्यवाद किया।
97℅ अंक के साथ आंचल बनी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची की टॉपरनेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय का परीक्षा फल रहा उत्कृष्टआंचल कुमारी 97% अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपरनिदेशक डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद साहू व उप प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं एवं उनके माता-पिताओं को बधाईटीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होकर कांके का दसवीं कक्षा का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, सभी ने उत्तीर्ण हुए। 06 विद्यार्थी ने 90% से अधिक, 13 विद्यार्थियों ने 80 से 89%, 15 विद्यार्थियों ने 70 से 79%, 40 विद्यार्थियों ने 60 से 69% एवं 17 विद्यार्थी 60% से नीचे अंक प्राप्त किये। 06 विद्यार्थियों ने गणित तथा संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान में एक-एक विद्यार्थी ने 100 अंक प्राप्त किये।97% अंक लाकर आंचल कुमारी विद्यालय का टॉपर बनी। क्रमशः अनु कुमारी 94.02% ने द्वितीय, दीपिका कुमारी ने 93.4% तृतीय, रितु कुमारी 91.8% ने चतुर्थ, कुमकुम कुमारी 91.6% ने पंचम, नीरज साहू 91.2% ने षष्टम, स्वाति कुमारी 89.4% ने सप्तम, स्वाति कुमारी 89.2% ने अष्टम, रंजन कुमार 89.0% ने नवम एवं ज्योति कुमारी 88.0% ने दशम स्थान प्राप्त किये।निदेशक डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद साहू व उप प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं उनके माता-पिताओं को बधाई देते हुए कहा विद्यालय का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा है। बच्चों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग से परिणाम प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद साहू (9431357571) ने दी।
एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राओं ने चित्रांकन प्रतियोगिता में हासिल की उल्लेखनीय सफलताटीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की द्वादश कक्षा की छात्रा पीहू पल्लवी ने अपनी सृजनशील प्रतिभा और कल्पनाशक्ति के बल पर मॉल आॅफ रांची के तत्वावधान में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 /- रुपये नकद प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं आकृति भगत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रांकन प्रतियोगिता में रांची के अनेक लब्धप्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहां पीहू पल्लवी तथा आकृति भगत की कृति ने विषय की गहराई और रंगों की जीवंतता से सबका ध्यान आकर्षित किया।विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के समग्र विकासोन्मुख वातावरण का भी प्रमाण है।यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करना चाहते हैं।
जैक 10वीं बोर्ड : प्रियांशु-शिवांगी के साथ प्रेम और सन्नी रहे टॉपरदसवीं का परिणाम हुआ जारी, प्रियांशु-शिवांगी के साथ प्रेम और सन्नी ने किया टॉपटीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने गुरुवार को मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार राज्य का कुल परिणाम 95.27 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। परिणामों में गुमला जिला शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.32 प्रतिशत सफलता दर के साथ पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा, जबकि चतरा जिला 91.20 प्रतिशत परिणाम के साथ अंतिम पायदान पर रहा।चार छात्रों ने किया टॉपप्रियांशु कुमारी (हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (रांची) और सन्नी कुमार वर्मा (रांची) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 498 अंक हासिल किये और राज्य में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।बड़ी संख्या में सफल हुए छात्रजैक द्वारा फरवरी और मार्च में आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य से कुल 4 लाख 22 हजार 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख 2 हजार 178 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की, जो शिक्षा के स्तर में सुधार का संकेत माना जा रहा है।टॉपर सूची में हजारीबाग की छात्राओं का दबदबाइस बार टॉप करने वाले छात्रों में हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। स्कूल की कई छात्राओं ने उच्च अंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।गुमला जिला रहा अव्वलगुमला जिले में कुल 13,760 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 13,667 विद्यार्थी सफल रहे। वहीं ,चतरा जिले में 17,577 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन उनमें से 16,031 छात्र ही पास हो सके, जिससे यह जिला परिणाम के मामले में सबसे नीचे रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.