Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

कानून व्यवस्था

View All
भ्रष्टाचार के आरोपी के खिलाफ हेमंत सरकार सख्त
Published / 2023-11-08 20:39:09
भ्रष्टाचार के आरोपी के खिलाफ हेमंत सरकार सख्त

हेमंत ने भ्रष्टाचार के आरोपी बीडीओ के विरुद्ध दिया अभियोजन स्वीकृत्यादेशटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिलान्तर्गत बालूमाथ थाना कांड संख्या-09/2016 दिनांक- 06 जुलाई 2016 के अभियुक्त अर्जुन राम तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बालूमाथ जिला लातेहार के विरूद्ध भारतीय दंड विधान 1880 की धारा 406/ 409/ 419/ 420/ 34 के तहत अभियोजन की स्वीकृत्यादेश दिया है। अभियुक्त के विरुद्ध लातेहार जिलान्तर्गत बालूमाथ थाना, कांड संख्या- 99/2016 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत शौचालय सामग्री, धुवां रहित चूल्हा एवं योजना बोर्ड की आपूर्ति का आदेश बिना किसी निविदा/कोटेशन के मेसर्स एके ट्रेडर्स, रांची को दिया गया। उक्त आपूर्ति के विरूद्ध 41,69,880 रुपये का भुगतान किया गया, जो सरकारी प्रावधान का घोर उल्लंघन है। इस प्रकार अर्जुन राम तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बालूमाथ पर सरकारी पद का दुरूपयोग, अपराधिक षडयंत्र, घोखाधड़ी एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए सुनियोजित ढंग से साजिश के तहत वित्तीय अनियमितता करते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप है।

रांची : निरसा के सीओ बालकिशोर महतो सस्पेंड
Published / 2023-11-07 20:48:18
रांची : निरसा के सीओ बालकिशोर महतो सस्पेंड

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने निरसा के सीओ बाल किशोर महतो को निलंबित किया। बाल किशोर महतो, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-438/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम वर्तमान में अंचल अधिकारी निरसा को  निलंबित किया है।क्या है आरोपअवैध तरीके से दाखिल खारिज करने एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता  चक्रधरपुर के न्यायालय में पारित आदेशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप है। सुश्री प्रतिभा कुजूर, झा0प्र0से0, तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा को आरोप मुक्त किया है।

बिरसा केंद्रीय कारा में ईडी का छापा
Published / 2023-11-03 22:15:10
बिरसा केंद्रीय कारा में ईडी का छापा

टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में परिवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा छापेमारी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार रांची जेल के अंदर से ही ईडी के अधिकारियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। एजेंसी ने इससे जुड़े कई साक्ष्य जेल के अंदर से जुटाये हैं।कई अफसरों को फंसाने की साजिशझारखंड में जमीन, बालू, शराब और अवैध खनन जैसे घपले घोटाले की जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गयी थी। सूचना के अनुसार ईडी के एक अफसर को धुर्वा थाने के द्वारा एसटी-एससी केस में आरोपित करने के बाद एक बार नये सिरे से एक गंभीर किस्म के आरोप में फंसाने की साजिश जेल से ही रची गयी थी।जानकारी के अनुसार एक महिला को भी केस दर्ज कराने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन एजेंसी को एन मौके पर इसकी सूचना मिल गयी। इस मामले में ईडी के द्वारा कई अहम तथ्य और साक्ष्य जुटाये गये हैं।सूत्र बताते हैं कि इस साजिश में अवैध खनन और जमीन घोटाले में शामिल प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल समेत कई दूसरे कैदियों की भूमिका थी। सूचना यह भी है कि जेल में बंद आरोपियों को जेल प्रशासन और बाहर से भी मदद पहुंचायी जा रही थी।कोर्ट से आदेश लेकर रेडसाजिश की सूचना मिलने पर ईडी की टीम रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार शुक्रवार की शाम पहुंची थी। सूचना के मुताबिक जेल गेट पर भी ईडी टीम को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा तब जाकर जेल का गेट खुला।ईडी ने जेल में बंद आरोपियों के वार्ड को खंगाला लेकिन उस दौरान किसी के पास से मोबाइल नहीं मिला। आरोपियों से जेल के भीतर पूछताछ भी की गयी। इससे पहले ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े ईसीआईआर में कोर्ट से जेल में छापेमारी संबंधित वारंट हासिल किया था।

खूंटी : अवैध बालू खनन और तस्करी में तीन हाइवा जब्त
Published / 2023-11-02 21:58:46
खूंटी : अवैध बालू खनन और तस्करी में तीन हाइवा जब्त

टीम एबीएन, रनिया। खूंटी जिले में बालू का अवैध खनन और तस्करी जारी है। बुधवार की देर रात खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रनिया क्षेत्र के कोटांगेर में बालू के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इसमें बालू लदे तीन हाइवा को पकड़ा गया। हाइवा को जब्त कर थाना ले आया गया है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी के आवेदन पर रनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हाइवा के चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान हाइवा को पकड़ा गया। जब चालक से चालान की मांग की गयी तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियान में रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।

बालू कारोबारी कमलेश सिंह ईडी की हिरासत में
Published / 2023-11-02 21:48:19
बालू कारोबारी कमलेश सिंह ईडी की हिरासत में

कई अन्य के घरों में छापेमारी जारीटीम एबीएन, रांची। कोयला नगरी धनबाद में ईडी की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। ईडी की टीम गुरुवार सुबह से कार्रवाई कर रही हैं। पूरा मामला बालू कारोबार से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि ईडी की टीम ने बालू कारोबारी कमलेश सिंह को हिरासत में लिया है। कमलेश सिंह के घर से ईडी की टीम को डायरी समेत पैसों से संबंधित लेन-देन के कई जानकारियां लिखित में मिली हैं।ईडी की टीम बालू कारोबारी सुरेंद्र जिंदल, पूंज सिंह और बबन सिंह के घर भी छापेमारी कर रही हैं। सभी के ठिकानों पर एक-एक कागजात को खंगाल रही हैं।

सिंगूर विवाद : टाटा मोटर्स को 766 करोड़ का मुआवजा देगी बंगाल सरकार
Published / 2023-11-01 21:36:53
सिंगूर विवाद : टाटा मोटर्स को 766 करोड़ का मुआवजा देगी बंगाल सरकार

रतन टाटा की बड़ी जीतएबीएन सेंट्रल डेस्क। रतन टाटा की टाटा मोटर्स को बंगाल के सिंगूर विवाद में बड़ी जीत मिली है। सिंगूर प्लांट में हुई नुकसान की भरपाई के लिए अब बंगाल सरकार टाटा मोटर्स को 766 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी। इसके लिए एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम को निर्देश दिया है।रतन टाटा की टाटा मोटर्स को पश्चिम बंगाल के सिंगूर जमीन विवाद में बड़ी जीत हासिल हुई है। हालांकि, इस जीत से वेस्ट बंगाल की सरकार ममता बनर्जी को तगड़ा झटका भी है। दरअसल, सिंगूर विवाद में जीत के बाद अब बंगाल सरकार टाटा मोटर्स को 766 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी। सिंगूर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में नुकसान की भरपाई के लिए बंगाल सरकार टाटा मोटर्स को 766 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी। मुआवजा देने का निर्देश पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम को दिया गया है।टाटा मोटर्स ने दी जानकारीटाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को बताया कि तीन-सदस्यीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है। फैसले के मुताबिक, कंपनी प्रतिवादी पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीआईडीसी) से 765.78 करोड़ रुपये की राशि 11 परसेंट एनुअल इंटरेस्ट के साथ वसूलने की हकदार है। ब्याज का कैलकुलेशन एक सितंबर, 2016 से मुआवजा चुकाने की तारीख तक हुआ है। टाटा मोटर्स ने सिंगूर प्लांट बंद होने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए डब्ल्यूबीआईडीसी से मुआवजा मांगा था। इसमें इन्वेस्टमेंट पर हुई नुकसान समेत अन्य मदों में दावा किया गया था।

राज्यभर में आइटी रैड से लोगों में हड़कंप
Published / 2023-10-30 21:02:41
राज्यभर में आइटी रैड से लोगों में हड़कंप

देवघर, गोड्डा में दो दर्जन ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, जानें पूरा मामलाटीम एबीएन, रांची। झारखंड के देवघर और गोड्डा जिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार सुबह से दो दर्जन ठिकानों पर रेड शुरू की है। जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वे जमीन, रियल इस्टेट, हॉस्पिटल, होटल आदि के कारोबार से जुड़े हैं। इनमें से कुछ ने शराब के धंधे में भी निवेश किया है।

खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई
Published / 2023-10-29 16:57:02
खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार की गई कार्रवाईरांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आ रही शिकायतों पर कार्रवाईउपायुक्त रांची, द्वारा खुदरा उत्पाद दुकानों में  M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देशटीम एबीएन, रांची। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की गयी।रांची जिलान्तर्गत खुदरा उत्पाद दुकानों में कार्यरत विक्रेताओं के विरूद्ध M. R.P से अधिक पर मदिरा की बिक्री की शिकायतों पर संबंधित अंचल अवर निरीक्षक उत्पाद / क्षेत्रीय निरीक्षक उत्पाद से जांच करवाने के क्रम में खुदरा उत्पाद दुकानों के विक्रेताओं के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुये झारखंड उत्पाद (झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लि0 के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन) नियमावली 2022 के नियम 24 (2) में वर्णित है कि दुकान पर्यवेक्षक, दुकान प्रभारी, दुकान सहायक एवं सुरक्षा गार्ड का कार्य संतोषप्रद नहीं होने पर जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद / अधीक्षक उत्पाद वैसे कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये झारखण्ड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को अनुशंसा भेजेंगे।जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद /अधीक्षक उत्पाद से प्राप्त अनशंसा के आधार पर झारखण्ड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड अवश्य संज्ञान लेगा तथा प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इसके तहत दोषी पाये गये दुकान में कार्यरत विक्रेताओं को हटाकर संबंधित दुकानों में दुसरे कर्मीयों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।आपको जानकारी हो की कुछ खुदरा उत्पाद दुकानों पर मदिरा की बिक्री M.R.P पर सुनिश्चित कराने हेतु Test Purchase भी लगातार करवायी जा रही है, ताकि दोषी पाये गये विक्रेताओं पर अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुये उन्हें उक्त दुकान से हटा दिया गया है।दोषी पाये गये विक्रेताओं पर अग्रेत्तर कार्रवाई की विवरणी निम्न है : विदेशी शराब दुकान रातू रोड़ चौराहा से पिस्का मोड़ न.-04 (अनुज्ञप्ति संख्या-004_FLX_RNC_2023 दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-आदित्य कुमार साहू।विदेशी शराब दुकान, जे.पी.मार्केट धुर्वा, अनुज्ञप्ति संख्या-20_FLX_RNC_22-23 दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-नीरज कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार रंजन, सुधीर कुमार।विदेशी शराब दुकान, धुर्वा बस स्टैंड, अनुज्ञप्ति संख्या- 021_FLX_RNC_22-23 दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-सागर प्रसाद चौरसिया, नितीश पाल, रवि कुमार।विदेशी शराब, ओरमांझी दुकान, अनुज्ञप्ति संख्या- 073_ FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-कपिल देवकंपोजिट दुकान, बरवे, अनुज्ञप्ति संख्या-01_COM_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- कैंप कुमार महतो।विदेशी शराब दुकान, रातू रोड़ चौराहा से पिस्का मोड़, अनुज्ञप्ति संख्या-003_FLX_RNC_2022-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- अजीत कुमार।विदेशी शराब दुकान, बोड़ेया, अनुज्ञप्ति संख्या- 074_FLX_RNC_2022-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-श्रीनिवास सिंह।विदेशी शराब दुकान, खादगढ़ा बस स्टैंड क्षेत्र कांटाटोली, अनुज्ञप्ति संख्या-052_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- सुरेन्द्र कुमार सिंह।विदेशी शराब दुकान अरगोड़ा, अनुज्ञप्ति संख्या- 012_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- ज्ञान प्रकाश सिंह, विमल कुमार, सुंदर सिंह, ओम प्रकाश।विदेशी शराब दुकान बिरसा चौक, अनुज्ञप्ति संख्या- 014_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- रंजन कुमार।विदेशी शराब दुकान सेल सिटी , अनुज्ञप्ति संख्या- 031_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- सुनील कुमार, विनय सिंह, अशोक प्रसाद।विदेशी शराब दुकान, टाटीसिलवे न.-2 अनुज्ञप्ति संख्या-068_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-धर्मेंद्र सिंह।कुल-24 विदेशी शराब दुकान में कार्यरत्त विक्रेताओं को M.R.P. से अधिक मदिरा की बिक्री की शिकायत प्राप्त होने के उपरांत दुकान से निष्कासित करने हेतु महाप्रबंधक, संचालन झारखण्ड राज्य विवरेजज कॉर्पोरेशन लि. रांची से अनुशंसा की गयी है।खुदरा उत्पाद दुकानों में  M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देशउपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की खुदरा उत्पाद दुकानों में  M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते रहना हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई करने को कहा है।

शराब घोटाले में इडी ने किया योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार
Published / 2023-10-19 22:21:56
शराब घोटाले में इडी ने किया योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार

40 करोड़ के घोटाला का है मामलाटीम एबीएन, रांची। मनी लाउंड्रिंग केस में इडी ने गुरुवार को योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। ये शराब घोटाला करीब 40 करोड़ का है। इस मामले में ईडी योगेंद्र तिवारी से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। 2021-22 में शराब के थोक व्यापार का उन्हें ठेका मिला था। योगेंद्र तिवारी पिछले दिनों पूछताछ के दौरान इडी के सवालों से बचने की कोशिश करते रहे। शराब के व्यापार से जुड़े मामलों में उन्होंने सही-सही जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वर्ष 2021-22 में उन्हें शराब के थोक व्यापार का ठेका मिला था। 19 जिलों के थोक व्यापारियों के लिए एक जिले के एक ही बैंक से डिमांड ड्राफ्ट बनाये जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने सिर्फ अपनी कंपनी के नाम से बने ड्राफ्ट की जानकारी दी थी। बाकी थोक व्यापारियों से अपना किसी तरह का व्यापारिक संबंध होने से इनकार कर दिया था। पिछले दिनों इडी आफिस पहुंचे थे तिवारी शराब के व्यापार में प्रेम प्रकाश की भूमिका के जुड़े सवालों को भी योगेंद्र तिवारी ने पिछले दिनों इडी की पूछताछ में टालने की कोशिश की थी। पिछले दिनों पूछताछ के दौरान योगेंद्र तिवारी ईडी आफिस दस्तावेज लेकर आये थे, लेकिन उनमें से अधिकतर दस्तावेज इडी की मांग के अनुरूप नहीं थे। गौरतलब हो कि इडी ने शराब घोटाले मामले में पिछले दिनों योगेंद्र तिवारी सहित 32 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 30 लाख कैश और आभूषण सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसके बाद योगेंद्र तिवारी को पूछताछ के लिए 26 अगस्त को ईडी आफिस बुलाया गया था। इडी की जासूसी का आरोप सूत्रों के अनुसार योगेंद्र तिवारी इडी के अधिकारियों का जासूसी करवाता था। वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ एजेंसी की हर गतिविधि की जानकारी रखना चाहता था।  करीब एक महीने तक ईडी को इसकी भनक नही लगी। जब इस बात की जानकारी ईडी को मिली तो हैरान हो गयी।  जामताड़ा के अलग-अलग थानों में इसके खिलाफ कुल 14 प्राथमिकी दर्ज है।सूत्रों के मुताबिक इन्हीं प्राथमिकियों में से दो प्राथमिकी ऐसी हैं, जिनमें उत्पाद अधिनियम की धाराएं लगी हैं। योगेंद्र तिवारी अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। योगेंद्र तिवारी ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाकर अकूत संपत्ति अर्जित की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,587