Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

कानून व्यवस्था

View All
तीन दिनों से गवाह विजय हांसदा की नब्ज टटोल रही ईडी
Published / 2023-12-21 18:26:47
तीन दिनों से गवाह विजय हांसदा की नब्ज टटोल रही ईडी

साहिबगंज में सीबीआई की जांच तीसरे दिन भी जारी, ईडी के गवाह विजय हांसदा का मामलाएबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। 1000 करोड़ के अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी के गवाह विजय हांसदा के केस की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची हुई है। सीबीआई की टीम ने तीसरे दिन भी जांच का सिलसिला जारी रखा। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ही सीबीआई की चार सदस्य टीम भवानी चौकी स्थित विजय हांसदा के घर पहुंच कई जानकारी हासिल की है। करीब एक घंटे तक गांव के लोगों से जानकारी हासिल की गयी है। साथ ही पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन ग्रामीणों को भी साथ लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पलामू : पोस्टल असिस्टेंट संजय गुप्ता रिश्वत लेते अरेस्ट
Published / 2023-12-18 22:35:54
पलामू : पोस्टल असिस्टेंट संजय गुप्ता रिश्वत लेते अरेस्ट

पलामू के मेदिनीनगर मुख्य डाकघर में सीबीआई की छापेमारीएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू के मेदिनीनगर स्थित मुख्य डाकघर में सोमवार को सीबीआई ने छापेमारी की। मुख्य डाकघर में मुख्य डाक अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत पोस्टल असिस्टेंट संजय गुप्ता को सीबीआई की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। संजय गुप्ता के खिलाफ सीबीआई से शिकायत की गयी थी। इसी के आलोक में सीबीआई की ओर से ये कार्रवाई की गयी है। सीबीआई की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

झारखंड : विधानसभा में दर्शकों की इंट्री का नियम बदला
Published / 2023-12-14 22:22:28
झारखंड : विधानसभा में दर्शकों की इंट्री का नियम बदला

संसद की सुरक्षा में चूक शीतकालीन सत्र कल से टीम एबीएन, रांची। संसद की सुरक्षा में हुई चूक का असर अब राज्यों की विधानसभा में देखने को मिलने लगा है। मामला झारखंड से जुड़ा है जहां आम जन का प्रवेश अब आसान नहीं होगा। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। पांच कार्य दिवस वाले इस सत्र को उपयोगी बनाने और शांतिपूर्ण संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक की।साथ ही बैठक में सुरक्षा को लेकर भी खूब चर्चा हुई। बैठक के बाद जो चीजें सामने आईं उसके मुताबिक बुधवार को संसद में घटित घटना का असर झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी दिखेगा। विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक में सुरक्षा के सवाल पर हर किसी ने चिंता जतायी। अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भी ये स्पष्ट कर दिया है कि अनावश्यक व्यक्ति विधानसभा परिसर में आने की जरूरत नहीं। दर्शक दीर्घा में साधारण प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नये नियमों पर विधायक के द्वारा लिखित तौर पर की गई अनुशंसा पर ही उनके सुपरिचित व्यक्ति दर्शक दीर्घा तक पहुंच पायेंगे। मतलब साफ है कि दर्शक दीर्घा में प्रवेश अब आसान नहीं होगा। इस बैठक की खास बात ये रही कि पहली बार नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बीजेपी के अमर बाउरी शामिल हुए। हालांकि अमर बाउरी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि सदन में जनता के सवालों को लेकर भाजपा कोई समझौता नहीं करने जा रही है। बढ़ते अपराध से लेकर रोजगार और सरकार के वायदों पर सदन के अंदर उसे घेरने का काम करेंगे। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार ने भी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम हेमंत सोरेन सदन को नेता प्रतिपक्ष मिलने पर खुशी जाहिर करते भी दिखे। वो खुद नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष के साथ भी नजर आये। सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। शीतकालीन सत्र से पहले सालों से चली आ रही परिपाटी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक तो कर ली है, पर इस बैठक का सदन के अंदर संभावित हंगामा पर कितना असर पड़ेगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा ।

सीएम के मामले में निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर विचार जारी : राधाकृष्णन
Published / 2023-12-13 17:51:31
सीएम के मामले में निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर विचार जारी : राधाकृष्णन

हेमंत सोरेन के खिलाफ लाभ के पद मामले में निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर हो रहा है विचार : राज्यपालटीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राजभवन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन पट्टे की अवधि बढ़ाने को लेकर लाभ के पद मामले में निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर विचार कर रहा है।राज्यपाल ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने गलत काम किया है और दोषी पाये गये हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा। निर्वाचन आयोग ने पिछले साल अगस्त में उस याचिका पर राजभवन को अपनी राय भेजी थी, जिसमें मांग की गयी थी कि सोरेन को खुद के लिए खनन पट्टा की अवधि बढ़ाने और चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित किया जाये।राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन आयोग की सिफारिश को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राधाकृष्णन ने कहा- कुछ कठिनाइयां हैं। हमें उन्हें जांचना-परखना है और हम करेंगे।वहीं सीपी राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि जिन्होंने कुछ भी गलत किया है और दोषी पाये गये हैं, उन्हें परिणाम भुगतना होगा। हम सार्वजनिक जीवन को स्वच्छ बनाये जाने की उम्मीद कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान नकदी जब्त होने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा, जब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आईटी (आयकर विभाग) कोई कार्रवाई करता है, तो वह किसी विशेष पार्टी या पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ नहीं होती है। उन्होंने बताया कि एजेंसियां कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ करती हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं। झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़ी शराब बनाने वाली ओडिशा की एक कंपनी के विभिन्न परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार छठे दिन सोमवार को भी जारी रही।अब तक कुल 353 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गयी है। देशभर में किसी जांच एजेंसी द्वारा महज एक कार्रवाई के तहत बरामद की गयी यह अब तक कि सर्वाधिक धनराशि है।

BIG NEWS : अब मार्च तक नहीं हो सकेगा प्याज का निर्यात
Published / 2023-12-08 21:12:49
BIG NEWS : अब मार्च तक नहीं हो सकेगा प्याज का निर्यात

सरकार का बड़ा फैसला! प्याज के निर्यात पर अगले साल मार्च तक प्रतिबंधएबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में प्याज की बढ़ती कीमत को काबू करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश के लिए प्याज के निर्यात पर अगले साल मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्याज के निर्यात की नीति को 31 मार्च, 2024 तक मुक्त से प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है। आपको बता दें कि घरेलू मार्केट में प्याज की कीमत 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसको देखते हुए यह कदम कीमत को कम करने में मदद करेगा और लोगों को प्याज के आंसू नहीं रोने होंगे। प्याज और टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण नवंबर में सामान्य शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत में मासिक आधार पर वृद्धि हुई है। क्रिसिल एमआईएंडए रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्याज और टमाटर की कीमतों में मासिक आधार पर 58 प्रतिशत तथा 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण दाम बढ़े हैं। त्योहारी मांग और अनियमित वर्षा के कारण खरीफ के मौसम में कम उत्पादन के कारण प्याज और टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में घर में बनी शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमत में मासिक आधार पर क्रमश: 10 प्रतिशत और पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मासिक आधार पर मुर्गियों की कीमतों में मामूली एक से तीन प्रतिशत की गिरावट आई। मांसाहारी थाली की कीमत में मुर्गियों की कीमत का 50 प्रतिशत योगदान है। प्याज और टमाटर की कीमतों में क्रमश: 93 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की वृद्धि के कारण शाकाहारी थाली की कीमत सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ गई। दालों की कीमतें सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ी। इनका शाकाहारी थाली की कीमत में नौ प्रतिशत योगदान है। घर पर बनी भोजन की थाली की औसत लागत की गणना उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में प्रचलित कच्चे माले की कीमतों के आधार पर की जाती है।

धनबाद जेल कांड : हाईकोर्ट ने जेल आइजी को किया तलब
Published / 2023-12-04 18:21:07
धनबाद जेल कांड : हाईकोर्ट ने जेल आइजी को किया तलब

धनबाद जेल में गैंगवार मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, जेल आईजी तलब, 5 दिसंबर को होगी सुनवाई एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जेल में 3 दिसंबर को दिनदहाड़े अमन सिंह नामक कुख्यात अपराधी की हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जानना चाहा है कि चुस्त व्यवस्था होने के बावजूद जेल में आर्म्स कैसे पहुंच गया। सरकार को बताना है कि प्रशासन से कहां चूक हुई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट ने जेल आईजी को वर्चुअल मोड पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इस मामले को लेकर 5 दिसंबर को सुनवाई होगी। खास बात है कि राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है जब जेल के भीतर किसी अपराधी की गोली मारकर हत्या हुई है। इससे पहले जेल के भीतर कैदियों के बीच झड़प की कई घटनाएं सामने आती रही हैं।साथ ही कोर्ट कैंपस में भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। पूर्व की घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट पहले भी नाराजगी जता चुका है। हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर जिलों के सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की आए दिन समीक्षा होती रहती है। लेकिन जेल के भीतर इतनी सुरक्षा होने के बावजूद जिस तरीके से शूटर अमन सिंह की हत्या हुई है, उससे पूरा पुलिस महकमा सवालों के घेरे में है। धनबाद में हुए फायरिंग कांड के बाद कई जेलों में औचक निरीक्षण किया गया है। आपको बता दें कि शूटर अमन सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अंबेदकर नगर जिले का निवासी था। उसकी हत्या के बाद पुलिस ने बताया था कि अपराधी की पहचान हो गयी है। उसे अलग सेल में डाल दिया गया है। इस बीच आशीष रंजन उर्फ छोटू नामक शख्स का एक आडियो वायरल हुआ है। उसका दावा है कि उसने जेल में अपने एक साथी की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिलाया है। इस हत्याकांड के बाद डीजीपी ने सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। दूसरी ओर जेल आईजी उमाशंकर सिंह ने जेल एआईजी हामिद अख्तर के नेतृत्व में एक टीम को धनबाद भेजा है। इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि जेल के भीतर आर्म्स कैसे पहुंचा।

दिव्यांगजनों का एक एक वोट आपकी आवाज को बुलंद करेगा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Published / 2023-12-03 21:58:40
दिव्यांगजनों का एक एक वोट आपकी आवाज को बुलंद करेगा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर समाहरणालय प्रांगण परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हुए शामिल अपनी लोकतांत्रिक अधिकार का अवश्य प्रयोग करें, आगामी चुनावों में मतदान करें : मुख्य निर्वाचन अधिकारी समावेशी मतदाता सूची में शामिल हो सजग नागरिक की भूमिका निभायें टीम एबीएन, हजारीबाग। समाहरणालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  कार्यक्रम 2024 के तहत दिव्यांगजनो को लोकतंत्र में भागीदारी, शतप्रतिशत मतदाता सूची में शामिल करने सहित आगामी चुनावों में अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट करने की अपील मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने की।  मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 3 दिसंबर अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार हजारीबाग समाहरणालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय भी मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर मतदाताओ को मतदान प्रक्रिया से जोड़कर उन्हे मतदान के लिए प्रेरित करना था।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शामिल होते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिव्यांजनों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है, साथ ही शत प्रतिशत चुनावी प्रक्रिया में हर नागरिको की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए इस बार दिव्यांगजनों तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओ के लिए विशेष सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें उनके घरों में ही मतदान देने के व्यापक इंतजाम किए जायेंगे।उन्होंने कहा ऐसे प्रावधान वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होने के साथ साथ शत प्रतिशत चुनावी लोकभागीदारी भी सुनिश्चित होगी। उन्होने कोई कोई मतदाता छूटे नहीं एवं मतदान है सबका अधिकार के तर्ज पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने की नसीहत दी।  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाता शामिल हुए एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपनी समस्याओ को भी रखा। मौके पर मौजूद दिव्यांजनो एवं अतिवृद्ध जनों ने चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर आने वाली दिक्कतों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से अवगत कराया।  इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त ने उपस्थित सभी वृद्ध एवं दिव्यांगजन को कंबल, मफलर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित भी किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आगामी चुनावों में दिव्यांग मतदाताओं को अवश्य मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव आयोग वृद्ध सहित दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हर मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा, एसडीएम विधा भूषण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया व अन्य उपस्थित रहें।

बुजुर्गों को अब घर पर ही वोट डालने की मिलेगी सुविधा
Published / 2023-12-01 16:02:34
बुजुर्गों को अब घर पर ही वोट डालने की मिलेगी सुविधा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकातटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बीते बुधवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की एवं उनके मतदाता प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी ली।      उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों के निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी वहां के बुजुर्ग मतदाताओं से मिलेंगे और मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसकी जानकारी लेंगें। साथ ही अगर कोई अपने वोटर कार्ड में किसी प्रकार का सुधार कराना चाहते हैं तो उनका फॉर्म भर कर वोटर आईडी कार्ड निर्गत करायेंगे।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि जितने भी वरिष्ठ नागरिक है उनके घर जाकर उनका निबंधन करना है। साथ ही जो बुजुर्ग मतदान केंद्र पर आने में सक्षम नहीं है फिर भी बूथ पर आकर वोट देना चाहते हैं तो उनके लिए व्यवस्था करनी है। इसके साथ-साथ जो घर पर ही वोट देना चाहते हैं, उनके लिए घर पर ही व्यवस्था करनी है। उन्होंने कहा कि आप सब ने वर्षों से मतदान कर देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है। आज आप अपने शरीर से असक्षम हैं। यह निर्वाचन प्रक्रिया में आपके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बाधा न बने इस के लिए आयोग आपके लिए व्यवस्था कर रही है।

लोहरदगा : फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Published / 2023-11-24 22:09:59
लोहरदगा : फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

टीम एबीएन, लोहरदगा। अलग-अलग कांड के फरार आरोपी को सेन्हा थाना क्षेत्र के घाटा एवं दतरी ग्राम से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नियम संगत कारवाई करते हुए जेल भेजा गया। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के रास्ते पशु तस्करी मामला में पुलिस कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया था। जिसके आलोक में कांड संख्या 77/23 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए झलजमीरा पंचायत के घाटा निवासी को पशु तस्करी में अपनी वाहन से सहयोग करने के आरोप पर ट्रक मालिक स्वर्गीय एतवा उरांव का 60 वर्षीय पुत्र सोमा उरांव को गिरफ्तार किया गया।जबकि दूसरा आरोपी मारपीट कर जख्मी करने के आरोप पर कांड संख्या 125/23 दर्ज कर पुलिस कारवाई के दौरान दतरी निवासी ठकरु उरांव का 45 वर्षीय पुत्र सोहन उरांव को गिरफ्तार कर मेडिकल जांचोपरांत दोनों आरोपियों को जेल भेजा। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अलग अलग मामला में फरार दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर जांचोपरांत न्यायिक हिरासत लोहरदगा जेल भेजा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,013