राज काज

View All
Published / 2025-04-18 21:40:26
अधिकारियों ने बनायी एयर शो को सफल बनाने की रणनीति

टीम एबीएन, रांची। आज आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को होने वाले भारतीय वायु सेना की एयर शो को लेकर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी संबंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग करते हुए उन्हें विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात संधारण हेतु उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

भारतीय वायु सेना की एयर शो को लेकर कार्यक्रम के संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी की क्रमवार समीक्षा करते हुए सबकी जिम्मेदारी तय की गयी। कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारी का जायजा लेते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सारी व्यवस्था सुनिश्चित और निर्धारित रूप से पूरा कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये।

उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, राजकुमार मेहता उपस्थित थे।

Published / 2025-04-18 20:11:48
शशिबाला सिंह बनीं रिम्स की नयी निदेशक, अधिसूचना जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से बर्खास्त करने के बाद डॉ शशिबाला सिंह को अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में आज (18 अप्रैल) अधिसूचना जारी की गयी है। 

डॉ शशिबाला सिंह को अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाने का यह निर्णय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने लिया है। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

इस संबंध में डॉ इरफान अंसारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि निदेशक डॉ राजकुमार ने मंत्री परिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में दिये आदेशों का पालन नहीं किया। इसके अलावा रिम्स अधिनियम-2022 के तहत निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पायी। 

निदेशक डॉ राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं होने के कारण उन्हें पद से हटाया गया। हालांकि डॉ राजकुमार को रिम्स नियमावली-2022 के नियम 9 (6) के तहत तीन महीने का वेतन और भत्ता देकर तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया गया है।

Published / 2025-04-18 20:09:59
स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स निदेशक को हटाया

इरफान अंसारी की बड़ी कार्रवाई, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को निदेशक पद से हटाया 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से हटा दिया है। उन्होंने कल देर रात पत्र जारी करते हुए बताया कि रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार पर प्रशासनिक अक्षमता की वजह से पद से हटाया जा रहा है। 

पत्र में लिखा है कि निदेशक के पद पर कार्यरत रहने के दौरान मंत्री परिषद, शासी परिषद तथा विभाग द्वारा लोकहित में दिए गये निर्णय और निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी है। 

अत: रिम्स नियमावली 2002 के नियम-9 (1 द्ब) के तहत लोकहित में डॉ. राजकुमार को 3 महीने का वेतन एवं भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक, रिम्स के पद से हटाया जाता है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई है। 

ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद 31 जनवरी 2024 को तीन वर्षों के लिए डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने को लेकर डॉ राजकुमार ने फोन पर बताया कि मुझे पत्र मिला है, जिसमें मुझे हटाने की बात कही गई है।

Published / 2025-04-17 18:03:14
झारखंड : अब राज्य के कलाकारों का भी होगा बीमा

झारखंड सरकार ने की घोषणा, राज्य के कलाकारों का होगा बीमा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार अब राज्य के कलाकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। ये योजना वकीलों की तर्ज पर होगी, जिसमें सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान खुद करेगी। इसके साथ ही 60 साल की उम्र पार कर चुके कलाकारों को मिलने वाली 4000 रुपये मासिक पेंशन योजना को भी सरल बनाया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को इसका लाभ मिल सके। 

इस संबंध में फैसला पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में ली गयी। बैठक में विभागीय सचिव मनोज कुमार और पर्यटन निदेशक अंजली यादव समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यह बात सामने आयी कि अब तक राज्य में सिर्फ एक कलाकार को पेंशन का लाभ मिला है। 

इसकी वजह है अनुशंसा प्रक्रिया में लापरवाही। इसे सुधारने के लिए अब एक आनलाइन पोर्टल बनाया जायेगा, जहां हर महीने की 1 से 30 तारीख तक कलाकार आवेदन कर सकेंगे। फिर राज्यस्तरीय कमेटी उस आवेदन की जांच कर जिले से रिपोर्ट मांगेगी। रिपोर्ट सही पायी गयी तो कलाकार को पेंशन दी जायेगी।

Published / 2025-04-17 18:02:13
सीएम हेमंत सोरेन ने की कई योजनाओं की समीक्षा

टीम एबीएन, रांची। आज विभिन्न विभागों के योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ तथा सभी विभागों को राज्य की जनता के लिए तीन-तीन मुख्य योजनाओं को समयावधि के साथ कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 

साथ ही अन्य योजनाओं और आमजन की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने जैसे कई निर्देश दिये।

Published / 2025-04-17 17:55:00
ससमय योगदान नहीं देने पर प्रभात कुमार पर निंदन का दंड अधिरोपित

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने प्रभात कुमार तत्कालीन अधिसूचित भूमि सुधार उपसमाहर्ता जामताड़ा के विरुद्ध निंदन का दंड अधिरोपित किया है। 

क्या था आरोप  

प्रभात कुमार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया था। परंतु श्री कुमार द्वारा उक्त पद पर योगदान समर्पित नहीं किया गया। श्री कुमार का उक्त आचरण उनकी अनुशासनहीनता स्वेच्छाचारिता  एवं सरकारी आदेश की अवहेलना प्रमाणित हुई है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।

Published / 2025-04-16 20:33:45
कैसे पता करें मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस

टीम एबीएन, रांची। यदि आप भी मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर उधेड़बुन में हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपके सभी समस्याओं का समाधान जल्द होनेवाला है।  

  • सबसे पहले अपने फोन से मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://mmmsy.jharkhand.gov.in) पर जाना होगा। 
  • इसके बाद वहां आपको बायीं तरफ दो आप्शन मिलेंगे : आपरेटर लॉगइन और आधिकारिक लॉग-इन। 
  • जिस आपरेटर के पास आप गये हैं, जो अपना आईडी पासवर्ड डालकर इसे लॉग-इन करेगा। 
  • लॉग-इन करने के बाद Status Check का आप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। 
  • स्टैटस चेक पर क्लिक करेंगे, तो सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां लाभार्थी क्रमांक संख्या/ लाभार्थी का मोबाइल नंबर/ लाभार्थी का आधार कार्ड नंबर में से कोई एक जानकारी दर्ज करनी होगी। 
  • इसके बाद लाभुक के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा। 

ओटीपी वेरिफिकेशन करने यानी जो ओटीपी मोबाईल पर आया है, उसे स्क्रीन पर दर्ज करने के बाद आपके खाता का स्टेटस आपसे सामने आ जायेगा। यानी आपका अकाउंट सक्रिय है या नहीं, आपके अकाउंट में पैसे आ रहे हैं या नहीं। अगर आप नये आवेदक हैं, तो यह भी पता चल जायेगा कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। 

अगर आप मोबाइल या कम्प्यूटर पर ज्यादा माथापच्ची नहीं करना चाहतीं हैं, तो आप मंईयां सम्मान योजना के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर फोन करके भी पूरी जानकारी हासिल कर सकतीं हैं।

Published / 2025-04-16 17:21:06
रांची : हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार निलंबित

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार अशोक कुमार तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग सदर को झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-9(2) (क) के तहत हिरासत में लिये जाने की तिथि दिनांक 10.02.2025 के प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित किया है।

Page 68 of 351

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse