राज काज

View All
Published / 2025-09-12 13:02:29
राष्ट्रपति ने राधाकृष्णन को दिलायी 15वें उपराष्ट्रपति पद कि शपथ

  • 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, धनखड़ के अलावा ये सब हुए शामिल

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। सीपी राधाकृष्णन ने आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

इस अवसर पर देश के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी नेताओं ने नव-नियुक्त उपराष्ट्रपति को बधाई दी।

सीपी राधाकृष्णन एक अनुभवी राजनेता हैं जिन्होंने तमिलनाडु से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। उपराष्ट्रपति पद संभालने से पहले वह झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लोकसभा के पूर्व सदस्य रह चुके राधाकृष्णन को उनके राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में उनकी साफ-सुथरी छवि के लिए जाना जाता है।

Published / 2025-09-11 20:46:00
रांची : जिला प्रशासन ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

टीम एबीएन, रांची। श्री रामलला पूजा समिति, रांची के सानिध्य में रांची जिला स्कूल प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा  पंडाल का निरीक्षण करने के लिए माननीय उपायुक्त के सानिध्य में, एसडीओ, एसएसपी, रांची सिटी एसपी, एडीएम लव इन आॅर्डर, नगर निगम की टीम, बिजली विभाग की टीम, कोतवाली थाना, ट्रैफिक पुलिस टीम ने पंडाल का निरीक्षण किया। 

मौके पर उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई सुझाव व  दिशानिर्देश समिति के समक्ष रखा। जिसमें सी सी टी वी कैमरा से कन्ट्रोल, बिजली के तारों की सुरक्षा, पेयजल की व्यवस्था, समिति के  वॉलंटियर्स, निजी सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र, इन सभी चीजों का पूजा के समय व्यवस्था सही रखने का आदेश दिया। 

उन्होंने मुख्य रूप से प्रवेश द्वार और निकास द्वार अलग अलग बनाए जाएं। इस ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आश्वस्त किया कि हम प्रशासन के मार्गदर्शन में सारा कार्य करेंगे। उन्होंने समिति द्वारा भी कुछ बाते भी रखी।  

मौके पर अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत समिति के सदस्य बादल सिंह, निर्मल जालान, भाविन राठौर, डॉ दिलीप सोनी, राजकुमार टाटिया, रोहित शारदा,सोनू भारद्वाज, राजीव कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, अनुभव कुमार, सागर गुप्ता, महेश सोनी, रवि प्रकाश टुन्ना, दीपक चौधरी, अनिल चौधरी, सतीश सिंहा सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत (94313 25438) ने दी।

Published / 2025-09-10 21:59:54
अब देवघर से रेलवे लाइन से जुड़ेगा तारापीठ

डबल होगी भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाइन 

टीम एबीएन, रांची। अब देवघर से पश्चिम बंगाल का तारापीठ जुड़ जायेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 3,169 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट सिंगल रेलवे लाइन को डबल लाइन में बदला जाएगा, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट स्थित शक्तिपीठ से जोड़ा जा सकेगा। 

  • रेलवे लाइन का दोहरीकरण: 177 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन को डबल करने की परियोजना पर 3,169 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
  • पर्यटन को बढ़ावा: इस परियोजना के पूरा होने से देवघर और तारापीठ समेत कई जगह रेल से जुड़ जायेंगे, जिससे देश के अन्य हिस्सों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इन पर्यटन स्थलों पर आने में आसानी होगी। 
  • स्थानीय लोगों को फायदा: इस परियोजना से करीब 441 गांवों और 28.72 लाख आबादी को फायदा होगा, खासकर बांका, गोड्डा और दुमका जिले के लोगों को। 
  • रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी: इस परियोजना से रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी होगी और इस रूट पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ में कमी आयेगी। 
  • आर्थिक विकास: इस परियोजना से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा।

Published / 2025-09-10 18:15:09
झारखंड : हाईकोर्ट के नये रजिस्ट्रार जनरल बने सत्य प्रकाश सिन्हा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को कई न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला किया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत मनोज प्रसाद गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाये गये हैं। 

झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (स्थापना) सत्य प्रकाश सिन्हा को उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। झारखंड हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (न्यायिक) दिवाकर पांडे को बनाया गया है। डाल्टनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर राम शर्मा को नियुक्त किया गया है। 

वे झारखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) के पद पर कार्यरत थे। कौशल किशोर झा नंबर-2 देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाये गये हैं। वे गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। अशोक कुमार नंबर-2 को झारखंड उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार (स्थापना) बनाया गया है। वे देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे।

Published / 2025-09-09 22:03:50
लेस्लीगंज के तत्कालीन बीडीओ निखिल सुरीन आरोपमुक्त

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को आरोप मुक्त किया है वही एक अधिकारी के विरुद्ध दो वेतन वृद्धि का दण्ड  अधिरोपित किया है। 

  1. नीत निखिल सुरीन, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-138/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, लेस्लीगंज, पलामू को आरोप मुक्त किया जाता है।
  2. गोपी उरांव, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-130/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, माण्डर, राँची द्वारा समर्पित द्वितीय कारण पृच्छा जवाब को अस्वीकृत करते हुए उनके विरूद्ध संचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है।

Published / 2025-09-09 20:20:31
लेस्लीगंज के तत्कालीन बीडीओ निखिल सुरीन आरोपमुक्त

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को आरोप मुक्त किया है वही एक अधिकारी के विरुद्ध दो वेतन वृद्धि का दण्ड  अधिरोपित किया है। 

  1. नीत निखिल सुरीन, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-138/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, लेस्लीगंज, पलामू को आरोप मुक्त किया जाता है।
  2. गोपी उरांव, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-130/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, माण्डर, राँची द्वारा समर्पित द्वितीय कारण पृच्छा जवाब को अस्वीकृत करते हुए उनके विरूद्ध संचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है।

Published / 2025-09-09 17:29:53
तीन और फ्लाईओवर निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज

जल्द मिलेगा 3 फ्लाईओवर का तोहफा, यातायात होगा सुगम... मिलेगी जाम से निजात 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रांची शहर के तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के कार्य योजना एवं इसके डिजाइन से संबंधित प्रेजेंटेशन पर पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया।        

हरमू फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ने के निर्देश 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन देखा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हरमू फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। 

हरमू बाईपास रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ें ताकि आमजनमानस को आवागमन में सुविधा हो सके। 

मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी कि प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है।  

सीएम हेमंत ने फ्लाईओवर परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन देखा 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजना से संबंधित प्रेजेंटेशन की विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं इन फ्लाईओवर की महत्ता को देखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जल्द उक्त फ्लाईओवर निर्माण के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए डीपीआर तैयार की जाए तथा इस परियोजना को मूर्त रूप देने की दिशा में अग्रेतर कार्यवाही करें।  

मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक के ऊपर गोल चक्कर बनाने का दिया निर्देश 

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरगोड़ा चौक में गोलचक्कर निर्माण से कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में कनेक्ट हो जाएगी जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। 

मुख्यमंत्री ने करम टोली चौक से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर (4 लेन) परियोजना का प्रेजेंटेशन देखा। इस फ्लाईओवर निर्माण तथा प्रस्तावित डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण योजना पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।    

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित उक्त सभी फ्लाईओवर निर्माण कार्य परियोजना एवं इससे जुड़ी डिजाइन में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन परियोजनाओं को मूर्त रूप देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, अतएव सभी कार्य पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ किये जायें। 

मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन एवं कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published / 2025-09-08 21:57:27
तीन फ्लाईओवरों के निर्माण की शुरू हुई समीक्षा

टीम एबीएन, रांची। आज आवास में रांची में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजना से संबंधित प्रजेंटेशन की समीक्षा की तथा विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। प्रगति के मार्ग पर अब झारखंड आगे बढ़ चला है। 

Page 50 of 351

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse