टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने रूपेश कुमार, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-334/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चिनियां, गढ़वा, सम्प्रति- निलंबित को पुन: निलंबित किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार अपने 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्यवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को रांची में होने वाले मुख्य समारोह में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं, डिग्री कॉलेज, अस्पताल और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा
एबीएन सेंट्रल डेस्क (कैरावर)। दिल्ली विस्फोट के बाद देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जिले के संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्रों कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र, सीबर्ड नौसेना बेस और घनी आबादी वाले सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।
देश के सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे, कारवार स्थित सीबर्ड परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी है। नौसेना कर्मियों और कर्मचारियों के अलावा किसी और का प्रवेश वर्जित है। सख्त आगंतुक पास भी लागू किये गये हैं तथा वर्तमान में किसी भी नए आगंतुक को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
राष्ट्रीय राजमार्ग तथा परियोजना क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्र में गश्त शुरू कर दी है। समुद्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए रडार निगरानी, गश्ती नौकाओं की तैनाती और रात्रि गश्त को मजबूत किया गया है।
पुलिस विभाग ने बम निरोधक दस्तों और श्वान दस्तों का उपयोग करके जिले के तटीय क्षेत्रों की व्यापक तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक दीपन एमएन के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की अलग-अलग टीमों ने कारवार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बंदरगाह, क्राइम डिस्ट्रिक्ट अस्पताल और माजली चौकी पर जांच अभियान चलाया।
पुलिस की टीमें अंकोला, गोकर्ण, कुमटा, मुरुदेश्वर, भटकल सहित जिले के तटीय क्षेत्रों में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, मंदिरों और विभिन्न घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चला रही हैं। विशेष रूप से, कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्र में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और उन पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को आरोप मुक्त किया है वहीं कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।
टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विधेयक, 2025 को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आगामी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11 नवंबर को रांची में रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इस आयोजन के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इस दिन शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 4:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
टीम एबीएन रांची। झारखंड में 12 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने आज सभी सिविल सर्जनों, ब्लड बैंक के एमओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों (DPRO) एवं CSO प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस अवसर पर विभाग की संयुक्त निदेशक रीतू सहाय भी मौजूद रहीं।
उन्होंने बताया कि 12 नवम्बर से ये कार्यक्रम पूरे राज्य में चलाया जाएगा। जिला स्तर पर कैंप कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिया गया।
विशेष सचिव ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि 12 से 28 नवम्बर के बीच आयोजित सभी ब्लड डोनेशन कैंप का कैलेंडर तैयार करें। इसमें जिले के सभी विभाग का सहयोग लिया जाए। एक कैलेंडर तैयार किया जाए जिसे 10 नवंबर तक विभाग को भेजा जाय। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा सोमवार को की जाएगी।
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं ब्लड डोनेट करें और अन्य लोगों को भी डोनेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों को कैंप में शामिल किया जाए। रक्तदान पूरी तरह स्वैच्छिक हो किसी से जबरदस्ती न की जाए और रक्तदाताओं के लाभ (benefits) के बारे में व्यापक प्रचार किया जाए।
बैठक में मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि “मीडिया के लोग और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि इसकी पहुंच हर नागरिक तक हो। उन्होंने सभी DPRO को निर्देशित किया कि कैंप की तारीख, स्थान और समय की जानकारी का प्रचार करें। आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट जारी करें और झारखंड के रक्तदान झारखंड सोशल मीडिया पेज पर सभी गतिविधियाँ साझा करें।
बैठक में ई-रक्तकोष पोर्टल के उपयोग पर एक प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से जानकारी दी गई। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि ब्लड बैंक की मैनपावर अत्यंत आवश्यक है। आवश्यकतानुसार कर्मियों की नियुक्ति तुरंत की जाए। जिन ब्लड बैंकों में ई-रक्तकोष का उपयोग नहीं हो रहा, उन्हें 15 दिनों के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। आवश्यक मशीनों की खरीदारी शीघ्र पूरी करने पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है यह केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे सभी कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंच निर्माण, लाइट की व्यवस्था, पेयजल, सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की गौरवमयी परंपरा और एकता का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों और एजेंसियों से कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, पीडी आईटीडीए संजय भगत, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, जिला नजारत उपसमाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी को राज्य सरकार की भावना के अनुरूप सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse