टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ धन शोधन मामले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई के अंतर्गत दोनों राज्यों में 40 से अधिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
एजेंसी झारखंड में कोयला चोरी और तस्करी से संबंधित जांच के तहत लगभग 18 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल बी सिंह और अमर मंडल के नाम वाली संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी शामिल है।
जिसके परिणामस्वरूप सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोयले के कथित अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की जांच के तहत दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में लगभग 24 परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
टीम एबीएन, पलामू / रांची। कल यानी शुक्रवार से झारखंड में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है जो कि 15 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू से आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके चलते रांची जिले के सभी 305 पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में कल से शिविर लगने शुरू हो जाएंगे। यहां आम जनता की समस्याओं को सुना और निपटाया जायेगा।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन योजनाबद्ध तरीके से किया जायेगा। इसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिये जायेंगे और पात्र लाभुकों को सीधे लाभ पहुंचाने की कोशिश होगी।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री संबंधित सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत और गांव स्तर पर शिकायतों के त्वरित निष्पादन और योजनाओं से नए लाभुकों को जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने रांची जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक या अन्य पहचान पत्र आदि साथ लेकर आयें, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
चतरा पंचायत-अनगड़ा, खुखरा पंचायत -बेड़ो, कांची पंचायत-बुण्डू, छापर पंचायत-बुढ़मू, पंडरी पंचायत-चान्हो, गड़गांव पंचायत-ईटकी, उरुगुटू एवं उपरकोनकी-कांके, हुल्सु पंचायत-लापुंग, बंझीला पंचायत-मांडर, नारो पंचायत-नगड़ी, हरदाग पंचायत-नामकुम, जयडीहा पंचायत-ओरमांझी, राहे पंचायत-राहे, तारुप पंचायत-रातू, हलमाद पंचायत-सिल्ली, बारेन्दा पंचायत-सोनाहातू, अमलेशा पंचायत-तमाड़, वार्ड-1 (सीएमपीडीआई स्कूल के सामने), वार्ड-2 (एदलहातू जोगो पहाड़)
टीम एबीएन, रांची। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में से अब तक 39.57 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है। शेष चार महीनों में शेष 60 फीसदी राशि खर्च करना चुनौती बन सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड का कुल बजट एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का है।
इसमें से अब तक 58,118 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। केंद्रीय योजना की राशि का अब तक 21.50 फीसदी ही खर्च किया जा सकता है। जबकि राज्य योजना की राशि का 42.25 फीसदी खर्च किया जा चुका है। अब तक ओवर आल 39.57 फीसदी राशि खर्च की जा चुकी है।
खर्च करने में महिला बाल विकास विभाग टॉप पर है। विभाग अब तक 12,167.60 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। दूसरे नंबर पर गृह विभाग है। गृह विभाग अब तक 4724.20 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। तीसरे नंबर पर ऊर्जा विभाग है।
ऊर्जा विभाग अब तक 4386.61 करोड़ रुपए खर्च चुका है। इसी तरह ग्रामीण कार्य 2825.26 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 2574.77 करोड़ और ग्रामीण विकास 2714.49 करोड़ खर्च कर चुका है।
0
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का 2003 के मतदाता सूची से पैतृक मैपिंग का कार्य प्रगति पर है और इसे प्रमुखता में रखते हुए यथा शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें।
श्री कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि कुछ विधानसभा क्षेत्र में मतदात सूची के पैतृक मैपिंग के कार्य 70% पूरी कर ली गयी है।
इन क्षेत्र के मतदाताओं के मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में अधिक सुगमता हो सकेगी। वहीं जिन विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची की पैतृक मैपिंग अभी भी कम है वे इस कार्य में कार्य में तीव्रता लाने हेतु वोटर आउटरीच प्रोग्राम चलायें एवं पैतृक मैपिंग में तेजी लायें।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में किसानों को वित्त वर्ष 2025-26 में धान पर केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा। यह जानकारी राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री इरफान अंसारी ने दी। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान के लिए किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जायेगा।
इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार 15 दिसंबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी। अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी पर 100 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे बहुत जल्द कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी जायेगी।
केंद्र ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य धान का एमएसपी 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा खरीदे जाने वाले धान के लिए किसानों को एकमुश्त भुगतान मिलेगा। यह निर्णय किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने और उनकी आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उन्होंने बताया कि झारखंड में धान की कटाई अगले 10-15 दिनों में पूरी होने की संभावना है। अंसारी ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने धान खरीद की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे 15 दिसम्बर से शुरू किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। जूनियर हॉकी विश्व कप की बहुप्रतीक्षित ट्रॉफी का सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में बेहद भव्य तरीके से अनावरण किया गया। मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस विशेष समारोह में झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
ट्रॉफी के आगमन के साथ ही स्टेडियम तालियों, नारों और खेल प्रेमियों की उमंग से गूंज उठा। रांची में इस ट्रॉफी का प्रदर्शन होना राज्य के लिए गर्व का पल माना जा रहा है। यह प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप ट्रॉफी देश के अनेक राज्यों का भ्रमण करते हुए सोमवार को झारखंड पहुंची।
स्टेडियम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आम खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे देखकर यह साफ झलक रहा था कि झारखंड के लोगों में हॉकी के प्रति कितना गहरा लगाव है। ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बच्चे, युवा खिलाड़ी और स्थानीय लोग उत्साहित नजर आये। कई खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी को करीब से देखना अपने आप में एक प्रेरणादायक क्षण है।
बता दें कि 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 इस बार तमिलनाडु की मेजबानी में होगा। दुनिया भर की बेहतरीन जूनियर टीमें भारत में जुटेंगी और खिताब के लिए संघर्ष करेंगी।
भारतीय टीम भी टूर्नामेंट की मजबूत दावेदारों में शामिल है और घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रखती है। ट्रॉफी के देशभर में भ्रमण का उद्देश्य भी यही है कि खिलाड़ियों में जागरूकता और उत्साह बढ़ाया जा सके।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दवा व्यापारी ने यूपी के वाराणसी में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित फैंसीडिल कफ सिरप की सप्लाई की है।
दरअसल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप से बच्चों की हुई मौत के बाद जांच में पता चला कि रांची स्थित थोक दवा कंपनी मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने उत्तर प्रदेश के 93 थोक विक्रेताओं को अवैध रूप से लगभग 100 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित फैंसीडिल कफ सिरप की सप्लाई की है।
इन 93 थोक विक्रेताओं में अकेले वाराणसी के 26 दवा विक्रेता शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांची के 2 और वाराणसी के 26 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच में पता चला कि वाराणसी में रांची के मेसर्स शैली ट्रेडर्स की तरफ से 2023-25 में ऐबट हेल्थ केयर से करीब 89 लाख रुपये की फैंसीडिल कफ सिरप की खरीदी की गई।
इसके बाद शैली ट्रेडर्स के भोला प्रसाद और उसके बेटे शुभम जायसवाल ने वाराणसी सहित प्रदेश में दवा के 93 थोक व्यापारियों को 100 करोड़ रुपये की कफ सिरप की सप्लाई की। इसमें केवल वाराणसी के 26 मेडिकल स्टोरों पर करीब 50 करोड़ रुपए की कफ सिरप सप्लाई की गई थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। कहा है कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।
पीएम ने एक अन्य पोस्ट में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर याद किया। उन्हें नमन करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse