एबीएन हेल्थ डेस्क। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने हेतु 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है।
इस बहाली की पहल स्वास्थ्य विभाग ने की थी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पत्रांक 224 (4) दिनांक 20.03.2026 के माध्यम से कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर जेपीएससी को अधियाचना भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके।
इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जेपीएससी को पत्रांक 2228, दिनांक 16.04.2026 के के माध्यम से नियुक्ति हेतु अधियाचना भेज दी है।
नियमित और बैकलॉग पद
यह बहाली झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 एवं इसके संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जायेगी। आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना जेपीएससी को भेज दी गयी है, जिससे चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
इस बड़ी बहाली से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse