राजनगर : सीएचसी में मां-बेटी की मौत पर कार्रवाई, प्रभारी चिकित्सक निलंबित

 

  • राजनगर : सीएचसी में मां-बेटी की मौत पर कार्रवाई, प्रभारी चिकित्सक निलंबित
  • संयुक्त सचिव छवि रंजन ने जारी किया आदेश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

टीम एबीएन, रांची। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मां और पुत्री की मौत के मामले में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रभारी चिकित्सक डॉ. शिवलाल कुंकल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मामले के मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद की गयी है।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री छवि रंजन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मां-बेटी की मौत जैसी गंभीर घटना को विभाग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जायेगा।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान डॉ. कुंकल का मुख्यालय चाईबासा निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। साथ ही उन्हें स्व-घोषणा पत्र देना होगा कि वे कहीं अन्यत्र कार्यरत नहीं हैं और किसी प्रकार का व्यवसाय नहीं कर रहे हैं। निदेर्शों के अनुपालन के बाद ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी सीएचसी को मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना के तहत प्रति वर्ष 10 लाख रुपये उपलब्ध कराये जाते हैं, ताकि अस्पतालों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आना अत्यंत दुखद और गंभीर है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जतायी जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse