आशा भोंसले का निधन अत्यंत हृदयविदारक : हेमंत सोरेन

 

टीम एबीएन, रांची। मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाला है। उनकी मधुर और जीवंत आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संगीत को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

आशा जी केवल एक गायिका नहीं थीं, वे संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी हर प्रस्तुति में जीवन के रंग, भावनाओं की गहराई और आत्मा की सच्चाई झलकती थी। उनका जाना केवल कला जगत की नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

आज पूरा देश उनके जाने से शोकाकुल है। उनके गीत, उनकी आवाज और उनकी विरासत सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। 

मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर, शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों और समस्त देशवासियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse