रोटरी क्लब ने किया इंस्टॉलेशन समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। रोटरी क्लब आफ रांची वेस्ट का इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक क्लब दौड़ का आयोजन मंगलवार दिनांक 18 अगस्त 2026 को रांची के राजश्री बैंक्विट हॉल रातु में संपन्न हुआ। समारोह में रोटरी क्लब के सदस्य विशिष्ट अतिथि गण एवं अन्य आमंत्रित लोग उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। निवर्तमान पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलर एक्सचेंज सेरोमनी के माध्यम से वर्ष 26-27 के लिए नये नेतृत्व में अध्यक्ष पद के लिए रोटेरियन पंकज कुमार तथा सचिव पद के लिए रोटेरियन सुनील कुमार ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग मुख्य अतिथि तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संदीप नारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

इस अवसर पर दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने आधिकारिक संबोधन मे प्रेरणादायी वक्तव्यों को रखा तथा असिस्टेंट गवर्नर अशोक कुमार शाह का संबोधन हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब आफ रांची बेस्ट के नये अध्यक्ष रोटेरियन पंकज कुमार ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को आश्वासन दिया कि क्लब को 100% पाल हैरिस फैलो सदस्य बनायेंगे। 

इस समारोह में रोटी क्लब आॅफ रांची वेस्ट ने पांच सिलाई मशीन का वितरण जरूरतमंदों महिलाओं गीता देवी, मीना सिंह, डिजइन कुमारी, प्रीति कुमारी, और जीत देवी को वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब रांची के आईपीपी रोटेरियन अमित अग्रवाल रोटरी क्लब रांची साउथ के सदस्य रोटेरियन रथीन भद्रा एवं विवेक सिंह तथा रोटरी क्लब गुमला के प्रेसिडेंट पंचू साहू सेक्रेटरी मनोज कुमार एवं पी पी  विनय कुमार उपस्थित हुए तथा रोटेरियन स्पाउस बच्चे और अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। 

इस अवसर पर क्लब के नये अध्यक्ष ने बोर्ड आफ डायरेक्टर के रूप में रोटेरियन चंदन कुमार, रोटेरियन जीवत कुमार, रोटेरियन नितेश कुमार, रोटेरियन दीपक कुमार शाह, रोटेरियन प्रणय कुमार गुप्ता, रोटेरियन मोहन प्रसाद, रोटेरियन विभूति शरण, रोटेरियन तारकेश्वर कुमार को शपथ दिलायी तथा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आने वाले वर्ष में सेवन नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन की भावना को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के लिए क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन रोटरी स्पाउस सिंपी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सेक्रेटरी सुनील कुमार ने किया। उक्त जानकारी रोटरी क्लब आफ रांची वेस्ट के  रोटेरियन अशोक कुमार शाह ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse