टीम एबीएन, रांची। आर्ट आफ गिविंग, झारखंड यूनिट ने आर्ट आॅफ गिविंग रत्न सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 23 अगस्त 2026 को प्रात: 11 बजे पलाश मीटिंग हॉल, डोरंडा, रांची में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो डॉ अच्युता सामंत होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोधकांत सहाय उपस्थित रहेंगे।
इस गरिमामयी समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्य, उल्लेखनीय योगदान, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज और राज्य को गौरवान्वित करने वाले लगभग 20 नामचीन एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्ट आॅफ गिविंग रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
सम्मानित होने वाले व्यक्तित्वों में शिक्षा, खेल, खेल प्रशासन, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, कला-संस्कृति, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोग शामिल हैं। इन सभी ने अपने कार्यों एवं उपलब्धियों से समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर अपराह्न एक बजे एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रो. डॉ. अच्युत सामंत, संस्थापक द्वारा संबोधित किया जाएगा। वे आर्ट आॅफ गिविंग के उद्देश्य, इसकी गतिविधियों तथा झारखंड में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के संबंध में मीडिया को जानकारी देंगे। आर्ट आफ गिविंग का मूल उद्देश्य सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
इसी उद्देश्य के तहत झारखंड यूनिट द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्य कार्यक्रम 23 अगस्त को दिन के 11 बजे और एक बजे आयोजकों द्वारा मीडिया को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम पलाश मीटिंग हॉल, डोरंडा, रांची में संपन्न होगा। उक्त जानकारी आर्ट आॅफ गिविंग, झारखंड यूनिट के महासचिव शेखर बोस ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse