पलामू पुलिस को आपरेशन सफाया में मिल रही हैं लगातार सफलता

 

अवैध सम्बन्ध में दोहरे  हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन 

11 माह पूर्व हुई थी एक हत्या बदले में सिरियल हत्या करने की थी साजिस एक सप्ताह में 6 आरोपी गए जेल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद पलामू। जिले के पुलिस कप्तान कपिल चौधरी के निर्देश में पलामू पुलिस के द्वारा चलाई जा रही आॅपरेशन सफाया में लगातार सफलता मिल रही हैं। इसी क्रम हुसैनाबाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने अवैध सम्बन्ध में दोहरे हत्याकांड की खुलासा करते हुए एक सप्ताह के अंदर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मंगलवार को एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मोहम्मद गंज थाना के ग्राम बिरधवर मुटुर मुसहर उम्र 60 पिता स्वर्गीय जानकी मुसहर को अपहरण करने की थाना काण्ड संख्या 31/2026 दिनांक 10 अगस्त 2026 बीएनस की धारा 104(1)61(2) दर्ज कर अनुसंधान के लिए एक एसआईटी गठन की गई थी  जिसमें कहानी सामने आया की 11 माह पूर्व अक्टूबर 2025 में हुई हत्या के प्रतिशोध में यह हत्या का शीलसिलेवार बढ़ते गया घटना की कहानी बहुत दिलचस्प हैं । 

बताते चलें कि नंदन मुसहर रोजी-रोटी के लिए चेन्नई गया था।  इसी दौरान उसकी पत्नी जीतन मुसहरीन का मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बीधवर निवासी संतोष मुसहर से अवैध संबंध बन गया और वह संतोष के साथ बीधवर गांव में रहने लगी। दशहरा के समय 2025 में नंदन जब वापस मोहम्मदगंज आया तो उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। पत्नी को वापस लाने को लेकर उसने संतोष पर दबाव बनाया। 

ईधर संतोष ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और नंदन को गढ़वा जिले के मंझिआव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव के पास ले गए। वहां सभी ने खाना-पीना खाया एवं नशे में कर नंदन की हत्या कर शव को सभी लोगो ने मिलकर कोयल नदी में बहा दिया  और आज तक उसकी शव का आता पता नही चला लेकिन नंदन की हत्या में शामिल लोगों की पूरी जानकारी उसके पिता दिनेश मुसहर को लग गया।

 आरोप है कि घटना में शामिल लोगों ने दिनेश को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया जाएगा। बेटे की हत्या और धमकी के बाद दिनेश के मन में बदले की भावना पैदा हुई। और फिर बदले की भवना में मुटुर मुसहर की हत्या की योजना बनाया गया इसके बाद संतोष मुसहर के चाचा मुटुर मुसहर को पहला निशाना बनाया गया। जिन्हें कमाने खाने के लिए दिनेश ने मुटुर को बिहार के डेहरी आॅन सोन ले गया। 

वहां सोन नदी किनारे श्मशान घाट के पास कंबल दिलाने के बहाने उसे ले जाया गया। आरोप है कि इसी स्थान पर दिनेश और उसके साथियों ने मुटुर मुसहर की हत्या कर शव को दफना दिया। मामला तब सामने आया, जब मुटुर मुसहर के अपहरण और हत्या के मामले में 10 अगस्त 2026 को मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 31/2026,दर्ज कर पुलिस दल की टीम बनी जिसके हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ल के नेतृत्व में छापेमारी दल  अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दिनेश मुसहर, विकाश मुसहर, गोविन्द्र मुसहर और श्रवण मुसहर को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपितों ने मुटुर के हत्या की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर बिहार के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी किनारे पाली रोड स्थित श्मशान घाट के पास से मुटुर मुसहर का नर-कंकाल बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद कंकाल को फॉरेंसिक रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया। 

चारों आरोपितों को बीते 15 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जिसके बाद दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया इस दोहरे हत्या कांड में पुलिस ने बताया कि मुटुर मुसहर की अपहरण व हत्याकांड की जांच में 11 माह पूर्व की घटना यानी नंदन की हत्या का राज भी खुल गयी। हालांकि पुलिस ने यह हत्या कांड जल्द उद्भेदन नही करती तो बदले में सीरियल हत्या काण्ड की संभावना जताई जा रही थीं। हालांकि पुलिस 11माह पूर्व में हुई हत्याकांड में संतोष मुसहर, धरमेन्द्र मुसहर और नन्दु मुसहर के विरुद्ध मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने नंदन हत्याकांड में संतोष मुसहर और धरमेन्द्र मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। इस आॅपरेशन सफाया में इन पुलिस अधिकारियों की टीम ने दोनों हत्याओं की उदभेदन की जिसमें मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन,अनुसंधानकर्ता मनोज मुंडा, देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता, लठेया पिकेट प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक कयामुद्दीन अंसारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse