जैन धर्म के संस्कारों का दीप जला रही है ज्ञानशाला : बछराज जी बेताला

 

टीम एबीएन, रांची। तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, एवं तेरापंथ महिला मंडल, रांची के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञानशाला जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक जाप से हुआ। 
कार्यक्रम में ज्ञानशाला उड़ीसा-झारखंड क्षेत्र के आंचलिक प्रभारी बछराज बेतला का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। 

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ज्ञानशाला जैन धर्म के संस्कारों का दीप जला रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, धार्मिक संस्कारों, अनुशासन एवं व्यक्तित्व निर्माण के लिए ज्ञानशाला एक सशक्त माध्यम है। प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को ज्ञानशाला से जोड़ना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान एवं चरित्रवान बन सके। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता तेरापंथ सभा, रांची के अध्यक्ष अमरचंद जी बेगानी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में ज्ञानशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी श्रावक-श्राविकाओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

मौके पर तेरापंथ सभा के मंत्री विनोद बेगवानी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पंकज बोहरा, मंत्री ललित सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता दस्सानी, मंत्री पूजा नाहटा, संजय सिंघी, विजय बोथरा, कोमल गेल्डा, आकाश बेगानी, लालचंद बोथरा, बिमल दस्सानी, रूबी बांठिया, सोनू संचेती, नेहा बेगानी, सरिता सिंघी, अर्पिता बेगानी सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन कमलेश संचेती एवं रिद्धि बांठिया ने किया। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ज्ञानशाला के प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक बच्चों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse