टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सोमवार 27 जुलाई को मौसम पूरी तरह मानसूनी बना रहेगा। मौसम केंद्र, रांची के पूवार्नुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। सूबे के रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। 28 जुलाई को भी राज्य में मानसून का प्रभाव बना रहेगा। पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। लेकिन पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी और लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इन इलाकों में जलभराव, छोटी नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की है। 29 जुलाई को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका बनी रहेगी। हालांकि भारी बारिश का दायरा पहले दो दिनों की तुलना में कुछ सीमित रह सकता है। लेकिन संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse