नौ को भक्ति और उल्लास से सजेगा सावन सिंधारा उत्सव

 

  • नौ को भक्ति और उल्लास से सजेगा सावन सिंधारा उत्सव
  • जीण माता प्रचार समिति ने किया पोस्टर का विमोचन

टीम एबीएन, रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य सावन सिंधारा उत्सव की तैयारियां उत्साहपूर्वक प्रारंभ हो गयी हैं। 

इसी क्रम में 9 अगस्त 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में आयोजित होने वाले उत्सव के पोस्टर का विधिवत विमोचन सोमवार, 27 जुलाई को प्रात: 10:30 बजे स्थानीय मारवाड़ी भवन में किया गया। 

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का सिंधारा उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक वैभव एवं भक्तिभाव का अनुपम संगम होगा। कार्यक्रम में गुजरात की सुप्रसिद्ध भजन गायिका दीदी आशा वैष्णव तथा पुरुलिया की प्रसिद्ध भजन गायिका दीदी शीतल कटारुका अपनी मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। 

आयोजन स्थल पर आकर्षक धार्मिक वातावरण का निर्माण किया जायेगा, जिससे श्रद्धालु सावन की आध्यात्मिक अनुभूति का आनंद ले सकें। समिति ने बताया कि इस वर्ष मां श्री जीण भवानी के सिंधारा उत्सव को विशेष एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा। 

उत्सव के दौरान मां की चौसठ योगिनी का मनोहारी एवं दिव्य स्वरूप प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 

पोस्टर विमोचन एवं आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप विजयवर्गीय, संदीप शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, शीतल अग्रवाल तथा नेहा सिंघानिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। 

सभी ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित उत्सव में भाग लेकर मां जीण भवानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया। उक्त जानकारी श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के सचिव नारायण विजयवर्गीय (7543801778) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse