झारखंड में पहली बार होगा सखुआ महोत्सव

 

  • रांची में पहली बार होगा सखुआ महोत्सव-2026, लाखों पौधों से हरित शहर बनाने की तैयारी

टीम एबीएन, रांची। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची नगर निगम पहली बार सखुआ महोत्सव-2026 आयोजित करेगा। 

अगस्त माह से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान अगले कुछ महीनों तक चलेगा। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, स्कूल-कॉलेजों, पार्कों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर सखुआ के पौधे लगाए जाएंगे।

महोत्सव की तैयारियों पर हुई अहम बैठक

महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को रांची नगर निगम सभागार में महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण स्थलों के चयन, पौधों की सुरक्षा, जनजागरूकता अभियान और नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

सिर्फ पौधारोपण नहीं, संरक्षण भी होगा प्राथमिकता

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सखुआ झारखंड की संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और आदिवासी समाज की आस्था का प्रतीक है। इसलिए इसके संरक्षण को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन बनाया जाएगा।

ऐतिहासिक इक्कीसो महादेव मंदिर से होगी शुरुआत

महापौर ने बताया कि सखुआ महोत्सव का शुभारंभ अगस्त में चुटिया स्थित ऐतिहासिक इक्कीसो महादेव मंदिर परिसर से किया जाएगा। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए गेबियन लगाए जाएंगे, ताकि पशुओं और अन्य बाहरी नुकसान से पौधों की रक्षा की जा सके। नगर निगम नियमित रूप से पौधों की निगरानी और देखभाल भी करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse