टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27 जुलाई दिन सोमवार को हिंदू जागृत मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक पहाड़ी मंदिर में सावन की तैयारी एवं सहायता शिविर लगाने को लेकर आयोजित की गयी। बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वारा पर मंच द्वारा सहायता शिविर लगाया जायेगा।
जिसके लिए प्रभारी अर्पित सिंह एवं सुरेंद्र यादव को बनाया गया। इस कार्य के लिए सहयोग समिति भी बनायी गयी, जिसमें अमरजीत कुमार, धनंजय चंद्रवंशी, नितिन ओझा, चंदन सिंह, कन्हैया शाह, गौतम बर्मन, अभिजीत मिश्रा, कपिल गोप को जिम्मेदारी दी गयी। बैठक के उपरांत मंच की टीम ने वासन की तैयारी को देखते हुए पहाड़ी मंदिर का निरीक्षण किया निरीक्षण में पाया गया कि मंदिर परिसर में शौचालय की सही व्यवस्था नहीं है।
एक है भी तो जंगल के बीच में जहां न तो लाइट है और न हीं पानी अंधेरा होने की वजह से सांप बिच्छू का भी खतरा है। पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। काली मंदिर के बगल में शेड टूटा हुआ है। भीड़ में किसी भक्त को चोट लग सकती है। दूसरे शहर या राज्य से जल चढ़ाने आने वाले कांवरियों जो कि रविवार की रात को आते हैं और सुबह जल चढ़ाते हैं उनके रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
उन्हें बारिश में मंदिर के बाहर खुले में रात बितानी होगी। इसके लिए व्यवस्था आवश्यक है। मंदिर के सामने मुख्य सड़क कई जगह पर काफी क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण प्रतिदिन वहां कोई न कोई गाड़ी सवार गिरता है। सावन में लाखों की भीड़ में बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसका तत्काल मरम्मत आवश्यक है। इन सब कमियों को ठीक करने के लिए मंच भी रांची के डीसी, एसडीओ, नगर आयुक्त निगम के मेयर और डिप्टी मेयर को आवेदन दिया जायेगा।
आज की इस बैठक में सुजीत सिंह, निशांत यादव, चंदन मिश्रा, विपुल मिश्रा, रंजय वर्मा, अजय जयसवाल, रवि सिन्हा, विकास सिंह, शशिकांत मिश्रा, अमित अग्रवाल, सुनील वर्णवाल, ऋषभ सिंह, वेद सिंह, अनीश वर्मा, उजाला केसरी, अनीश केसरी, अभिषेक मिश्रा, सुमित सोनी, चंदन सिंह, गौतम पोद्दार, सुरेंद्र यादव, कन्हैया शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse