चौपारण : श्रीराम मंदिर निर्माण को गति देने के लिए बनी रणनीति

 

  • चौपारण : श्रीराम मंदिर निर्माण को गति देने के लिए बनी रणनीति
  • ट्रस्ट गठन और जनसहभागिता पर बनी सहमति

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। बाजार स्थित साहू भवन प्रांगण में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दूसरी बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील साहू ने की। बैठक में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, समाजसेवियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से इस बात पर बल दिया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट का गठन किया जाए। उपस्थित सदस्यों का मत था कि ट्रस्ट बनने से मंदिर निर्माण कार्य अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित होगा, समाज में धार्मिक आस्था और विश्वास मजबूत होगा तथा जनसहयोग भी बढ़ेगा।

बैठक का दूसरा प्रमुख विषय मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान रहा। इस संबंध में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का निर्णय लिया गया।

तीसरे महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत यह निर्णय लिया गया कि जो भी धर्मप्रेमी ₹11,000 या उससे अधिक की राशि मंदिर निर्माण के लिए दान करेंगे, उनके नाम मंदिर परिसर में स्थापित शिलापट्ट पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए जाएंगे। इस निर्णय का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

बैठक में प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के लिए चौपारण क्षेत्र को चार जोनों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक जोन में पाँच-पाँच धर्मप्रेमियों की टोली गठित की जाएगी, जो पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर मंदिर निर्माण के उद्देश्य, महत्व एवं जनसहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा अधिकाधिक दान एवं सहयोग के लिए प्रेरित करेगी।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों ने संकल्प लिया कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी, समाजसेवी एवं गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse