टीम एबीएन, रांची। वन बंधु परिषद के रांची चैप्टर के अध्यक्ष अंचल किंगर ने बताया कि रायपुर में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में वन बंधु परिषद (एफ टी एस) रांची चैप्टर को देश का वाईब्रेंट चैप्टर का अवॉर्ड मिला।
रायपुर में वन बंधु परिषद का नेशनल कांफ्रेंस कान्हा आनन्द वनम में आयोजित हुआ।तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में पूरे देश से वन बंधु परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी ने की।
रायपुर के इस अधिवेशन में पदम भूषण दा जी,स्वामी विज्ञानंद्ध जी एवं केंद्रीय कोयला मंत्री शडॉ जी शेट्टी भी शामिल हुए एवं पूरे देश से आए प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
इस कांफ्रेंस में वन बंधु परिषद के अगले वर्ष के कार्यों की रूपरेखा बनी एवं पिछले वर्षों के कार्यों की समीक्षा हुई इस नेशनल कांफ्रेंस में एफसीएस के बड़े दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया और उन्हें दानदाता से सहयोगी बनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। रांची से रमेश धारणीधरका एवं नरेश केजरीवाल को सम्मानित किया गया।
इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में रांची से रेखा जैन, रमेश धरणीधरका, अंचल किंगर अजयदीप वाधवा, उत्सव पाराशर, विशेष केडिया, अभिनव मित्तल शामिल हुए थे। उक्त जानकारी संगठन के अंचल किंगर (9234609126) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse