भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाप्रसाद का आयोजन

 

टीम एबीएन, रांची। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर 16 जुलाई दिन गुरुवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में विशेष पूजा- अनुष्ठान एवं भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी का नयनाभिराम, अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। 

मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, विशेष पूजा-अर्चना तथा सामूहिक आरती के माध्यम से भक्त भगवान की आराधना करेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान को केसरिया खीर एवं ताजे फलों का महाभोग अर्पित किया जायेगा। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा। 

ट्रस्ट ने इस पावन अवसर पर रांची एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर पहुंचकर भगवान के दिव्य दर्शन, भजन-कीर्तन, आरती एवं महाप्रसाद का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश प्रदान करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse