एबीएन बिजनेस डेस्क। देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां इंडियन आॅयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कमर्शियल एलपीजी बाजार में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां जल्द ही 10 किलोग्राम क्षमता वाले हल्के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बाजार में उतार सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य छोटे कारोबारियों, रेस्तरां संचालकों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल अधिक सुविधाजनक बनाना है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित 10 किलो के सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के लिए होंगे, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जिनके पास बड़े 19 किलो के सिलेंडर रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती। इनमें स्ट्रीट वेंडर्स, कैफे, फूड कियोस्क, किराएदार, छात्र और प्रवासी मजदूर जैसे उपभोक्ता शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि नए सिलेंडर हाई-डेंसिटी पॉलीइथिलीन (एचडीपी) से बने कंपोजिट सिलेंडर होंगे। इन्हें गैस एजेंसियों और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए कमर्शियल एलपीजी दरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
फिलहाल सरकारी तेल कंपनियां घरेलू ग्राहकों के लिए हल्के कम्पोजिट सिलेंडर सीमित स्तर पर उपलब्ध कराती हैं। वहीं कमर्शियल ग्राहकों के लिए अभी 19 किलोग्राम, 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम क्षमता वाले सिलेंडर उपलब्ध हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse