विवि में खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति : हेमंत सोरेन

 

  • विवि में खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति : हेमंत सोरेन 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई अहम निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा झारखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसलिए उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और बाजार की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा मिलनी चाहिए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार हो सकें। 

बैठक में मुख्यमंत्री ने झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (जेएसयूएससी) से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में खाली पड़े पदों पर समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जाएं, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के सभी महाविद्यालयों की रैंकिंग के आधार पर श्रेणी तय करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज की जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार की जाये, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी केंद्रित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए विभाग को तय समय सीमा के भीतर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse