एबीएन सोशल डेस्क। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष एन एन पांडेय, प्रथम सेवक सह उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य कमल ठाकुर, गोपाल उपाध्याय रहे। अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा रथ यात्रा महोत्सव के प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाये।
उन्हें बताया गया कि 10 दिनों का रथ मेला को लेकर विधि व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, खोया पाया मंच, वॉच टावर, बैरिकेटिं, सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था, स्वच्छ कर्मी की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, पूरे मेले ड्रोन कैमरा माध्यम से निगरानी रखी जायेगी।
पुलिस बल की तैनाती मुख्य मंदिर और मौसी बड़ी मंदिर में, चलंत शौचालय की व्यवस्था, अग्नि शमन की व्यवस्था आदि विषयों पर अध्यक्ष जी से विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही मंदिर के आसपास अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मंदिर की सुंदरता और संस्कृति को अक्षुण रखने की बात कही और मंदिर की आयोजन की शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse