पलामू : डीसी-एसपी ने की कमिश्नर से शिष्टाचार मुलाकात

 

  • प्रमंडलीय आयुक्त से पलामू उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की शिष्टाचार मुलाकात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से आज पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रमंडलीय आयुक्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने क्रमश: पौधा एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। साथ ही जिले की प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान पलामू जिले के समग्र विकास को लेकर चर्चा हुई। 

उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर प्रशासन तत्पर है। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने उपायुक्त को कोषागार पर सक्रियता से निगरानी रखने की सलाह दी।  उन्होंने कहा कि विपत्रों की गहनता से जांच करने के उपरांत ही भुगतान सुनिश्चित की जाये। 

साथ ही पलामू में बढ़ते तापमान/ गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करायें, ताकि किसी कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने बंद पड़े जल स्रोतों को दुरूस्त करने पर बल दिया। साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की सलाह दी। 

उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्धता के साथ जरूरतमंद लाभुकों तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है। उन्होंने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने की बातें कही।

आयुक्त ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने पर बल दिया, ताकि जिले के विकास को नई दिशा मिल सके। उपायुक्त ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जिले के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जायेगा।

इधर,  प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून- व्यवस्था सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। आयुक्त ने पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था संचालन पर बल दिया। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse