बंगाल में जीत के बाद अब लोगों की लगेगी लौटरी

 

खुशखबरी! बंगाल में लगेगी लोगों की लॉटरी, अगर सत्ता में आयी भाजपा, तो लागू होंगी ये 7 बड़ी योजनाएं 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होती हुई नजर आ रही है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि बीजेपी के सत्ता संभालते ही राज्य में केंद्र सरकार की कई रुकी हुई योजनाएं होंगी। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र (संकल्प पत्र) में वादा किया था कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वे ममता सरकार द्वारा रोकी गई जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर घर-घर पहुंचायेंगे। आइये जानते हैं कि अगर बीजेपी राज्य की सत्ता संभालती है तो कौन सी योजनाएं लागू होंगी- 

  1. आयुष्मान भारत योजना : यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना, जिसमें गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। वर्तमान में बंगाल में स्वास्थ्य साथी योजना चल रही है। अगर वहां भी आयुष्मान भारत योजना लागू होती है तो इससे गरीबों को अस्पताल में कैशलैस इलाज मिलेगा।   
  2. पीएम आवास योजना : इस योजना के तहत गरीबों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। राज्य में यह योजना लागू होने से फंड और नियमों को लेकर केंद्र-राज्य के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। इससे बेघर लोगों को घर मिलने की प्रक्रिया तेज हो जायेगी। साथ ही मनरेगा के भुगतान में पारदर्शिता आयेगी। 
  3. पीएम फसल बीमा योजना : पीएम फसल बीमा योजना में खेती में नुकसान होने पर किसानों को बीमा राशि प्रदान की जाती है। पश्चिम बंगाल में इस योजना के लागू होने से यहां के किसानों को भी फसल बर्बाद होने पर सरकारी सुरक्षा और मुआवजा मिल सकेगा। 
  4. पीएम श्री स्कूल : पीएम श्री स्कूल योजना की मदद से स्कूलों को हाईटेक और आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। इस भाजपा के केंद्र सरकार की इस योजना को अब राज्य में अनुमति मिल जायेगी, जिससे बंगाल के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होगा और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। 
  5. पीएम विश्वकर्मा और मत्स्य संपदा योजना :  बढ़ई, लोहार और मूर्तिकार जैसे कारीगरों को ट्रेनिंग, औजार और कम ब्याज पर लोन मिलेगा। इससे मछुआरों को आधुनिक नावों और कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं के लिए रजिस्ट्रेशन और मदद मिलने में आसानी होगी। 
  6. चाय बागान श्रमिकों के लिए खास मदद :  उत्तर बंगाल के चाय श्रमिकों के लिए चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना काफी लाभदायक साबित होगी। इसके लागू होने से चाय के बगीचों में काम करने वाले मजदूरों का जीवन स्तर सुधरेगा। 
  7. अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं : बीजेपी आने के बाद बंगाल में पीएम किसान सम्मान निधि (किसानों को सालाना 6000 रुपये), पीएम उज्ज्वला 3.0 (मुफ्त गैस कनेक्शन) और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन और प्रधानमंत्री जन धन योजना को भी नये सिरे से रफ्तार मिलेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse