गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की बैठक

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक कल शाम बक्शी डीपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि हाईकोर्ट में जो केस रोड परमिट को लेकर दर्ज है उसमें काउंटर एफिडेविट करना है कि सरकार को कहा जायेगा कि आप रोड परमिट नहीं दे रहे हैं तो फाइल लेना बंद करें।

जब तक कि केस का फैसला नहीं हो जाता है और दूसरी ओर हेसल अनलोडिंग स्टेशन में प्रतिदिन आ रही परेशानियों को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि हिंडाल्को और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा जायेगा कि हम लोगों का ट्रक सुचारू रूप से चले। 

इसकी व्यवस्था की जाये, हम लोगों को ट्रिप नहीं मिल रहा जिसके कारण हम लोग को नुकसान हो रहा है और हेसल की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जायेगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी माइंस में इस महीने एसोसिएशन की टीम के द्वारा दौरा किया जायेगा एवं आ रही परेशानियों का समाधान हेतु प्रयास किया जायेगा। 

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी कोषाध्यक्ष अभय सिंह उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी मोहम्मद इम्तियाज बबलू, मनीष सिंह, शंकर प्रजापति महेंद्र प्रसाद साहू, सहसचिव बरज सिंह, मनोज साहू, सुमित विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनूप कुमार भारती, संदेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा प्रदीप कुमार कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू उमा चरण, मोती सिंह संतोष साहू बिट्टू विश्वकर्मा पवन सिंह अनिल उरांव बंटू साहू, गजाधर महतो मोहम्मद मजीद अंसारी मोहम्मद गुड्डू पूनम महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse