जयपुर और बाघमुंडी की जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें : जयराम महतो

 

जयपुर-बाघमुंडी की जनता टीएमसी-बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार : देवेन्द्र नाथ महतो 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल प्रथम चरण चुनाव प्रचार शेष एक दिन बचे हैं, 23 अप्रैल को मतदान होना है। सभी पार्टी के राजनेता प्रचार प्रसार में एड़ी चोटी एक कर दिया है। जंगल महल क्षेत्र पुरुलिया जिला के जयपुर और बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा अपना प्रत्याशी उतारा है। केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य नेता एड़ी चोटी एक कर दिया है।  

मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि यह वोट नहीं जनता का फैसला है, जनता खुद अपना भविष्य का फैसला करे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधा के लिए जयपुर से दिव्यज्योति सिंह देव और बाघमुण्डी से मनोज कुमार महतो को कैंची छाप पर वोट कर भारी मतों से विजयी बनायें।  

मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह चुनाव दो चार लोगों की सत्ता के लिए नहीं बल्कि पूरे जंगल महल के गरीब, किसान, मजदूर जनता के अधिकार के लिए है पश्चिम बंगाल में पिछले कई वर्षों से ममता का जंगल राज और भाजपा का डर राज हावी है, जयपुर और बाघमुंडी की जनता इतने सालों से झुककर वोट किया है, इस जयपुर और बाघमुंडी के जनता निडरता से वोट कर ममता के जंगल राज और भाजपा के डर राज को अलविदा कहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse