श्री मदन मोहन मंदिर बोड़ेया कांके का 362वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के बोड़ेया गांव स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर का 362वां स्थापना दिवस सोमवार को अक्षय तृतीया को मनाया गया। वर्ष 1665 में वैशाख शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को इसकी स्थापना स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण तिवारी के द्वारा करवाया गया था। 

मंदिर समिति के संरक्षक समाजसेवी गोविंद नारायण तिवारी ने बताया कि उस समय लगभग 14001 रुपये की लागत से 14 साल में इसका निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था। इसके निर्माण और स्थापना से जुड़ा ताम्र पत्र आज भी उपलब्ध है। आज भी यह अपनी बेजोड़ स्थापत्य कला और निर्माण की सुंदरता से भक्तों का मन मोह लेता है। 

इसमें भगवान मदन मोहन स्वामी माता राधा के साथ विराजते हैं। स्थापना दिवस पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गयी। मौके पर मंदिर को फूलों और बिजली की आकर्षक साज सज्जा से सजाया गया। साथ ही विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ख्याति प्राप्त गायिका मृणालिनी अखौरी के भजन से हुआ। साथ ही पद्मश्री महाबीर नायक के श्री कृष्ण भजन का आनंद भी भक्तो ने उठाया। प्रख्यात कलाकार विपुल नायक एवं उनके टीम के द्वारा नृत्य-संगीत की प्रस्तुति हुई। 

इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मंत्री दीपिका पांडे, कांके विधायक सुरेश बैठा, कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse