भीषण गर्मी को देख आजसू छात्र संघ ने की स्कूलों का समय बदलने की मांग

 

  • बढ़ती हुई भीषण गर्मी को देखते हुवे अभिलम्ब राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाय : आजसू

बढ़ती हुई भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने राज्य के सभी विद्यालयों की समय सारणी में तत्काल बदलाव करने की मांग की है।

ओम वर्मा ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेष रूप से छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में विद्यालयों का संचालन प्रातःकालीन समय में किया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

उन्होंने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाए। साथ ही स्कूलों में पेयजल, शीतलन एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।

ओम वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आजसू छात्र संघ छात्रों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। अंत में उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष  ओम वर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse