टीम एबीएन, रांची। अब राशन की दुकानों पर घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं रहेगी। सरकार ने एक नया और अत्याधुनिक तरीका अपनाया है- अन्नपूर्ति एटीएम। यह एक ऐसी स्वचालित डिजिटल मशीन है जो बैंक एटीएम की तरह काम करती है, लेकिन इसमें पैसे नहीं, गेहूं, चावल और चीनी जैसे अनाज मिलते हैं।
डिजिटल तकनीक से लैस इस मशीन में राशन कार्ड नंबर और बायोमेट्रिक पहचान (अंगूठे के निशान) के जरिए लाभार्थी की पहचान होती है। लाभार्थी स्क्रीन पर अपनी पसंद का अनाज चुनता है और मशीन निर्धारित मात्रा में अनाज डिस्पेंस कर देती है। अंत में रसीद भी मिलती है, जिसमें वितरण की पूरी जानकारी होती है।
फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट के अनुसार, यह मशीन मात्र 5 मिनट में 50 किलो तक अनाज वितरित कर सकती है, जिससे परंपरागत वितरण की तुलना में 70% समय की बचत होती है। इससे अनाज की बर्बादी, गड़बड़ी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं भी काफी हद तक खत्म हो सकती हैं।
देशभर में 5 लाख से अधिक राशन की दुकानें हैं, जहां लंबी कतारों, तोलने में गड़बड़ी, अनाज की बबार्दी और स्टोर में चूहों द्वारा अनाज के खराब होने जैसी समस्याएं आम हैं। अन्नपूर्ति एटीएम एक लोहे की डिजिटल मशीन है जो इन सभी दिक्कतों का समाधान पेश करता है।
इस पहल की शुरुआत ओडिशा से हुई थी और अब इसे देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया जा रहा है। यदि आप अपने क्षेत्र में अन्नपूर्ति एटीएम की जानकारी चाहते हैं तो
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse