झारखंड : सात जुलाई तक लगातार अच्छी बारिश के आसार

 

जुलाई महीने में लगातार हो रही बारिश दे रही राहत, मौसम विभाग ने कहा- 7 जुलाई तक झारखंड में होगी अच्छी बारिश 

टीम एबीएन, रांची।  झारखंड के कई जिलों में इस समय अच्छी बारिश हो रही है। गुरुवार को भी कई स्थानों में अच्छी बारिश की खबर आयी है। सबसे अच्छी 80 मिमी बारिश मधुपुर में रिकॉर्ड की गयी है। हजारीबाग डीवीसी में 74 मिमी, कोनर डीवीसी में 55 मिमी, गारू में 53 मिमी, नंदीडीह में 45 मिमी, पलामू के नौडीहा में 38 मिमी, कोलेबिरा में 35 मिमी डालटनगंज में 33 मिमी, सिसई में 29 मिमी, जरमुंडी में 28 मिमी और तोपचांची में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। 

बारिश की गति बढ़ने से लोगों को गर्मी से निजात तो मिल ही रही है, लोग राहत की सांस भी ले रहे हैं। किसान भी चाह रहे हैं कि बारिश का यह क्रम जारी रहे ताकि उन्हें खरीफ की बुआई करने का मौका मिल जाये।  

मौसम विभाग ने बारिश की जानकारी देते हुए झारखंड में 3 से 7 जुलाई तक मानसून की अच्छी बारिश होने की सम्भवना जतार्यी है। साथ ही कहा कि कहीं-कहीं पर 30-40 किमी की रफ्तार की हवाओं, वज्रपात की घटनाओं के साथ मध्यम दर्जे से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मौसम का रुख देखकर सतर्कता बरतने की भी चेतावना जारी की है।  

जहां तक तापमान की बात है तो पलामू के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होने के साथ डालटनगंज में सबसे अधिक 35.4 डिग्री तापमान भी दर्ज किया गया है। लातेहार सबसे ठंडा जिला रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse