28 को तैयारियों की समीक्षा करेगा ट्रस्ट

 

गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं पूज्य सदानंद महाराज के रांची आगमन की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट की बैठक 28 जून को 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 28 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे से पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सानिध्य में होगी, जिसमें ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। 

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव के भव्य एवं सफल आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श करना है। इसके साथ ही 19 जुलाई को पूज्य गुरुजी डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के रांची आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। 

बैठक में ट्रस्ट के आगामी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की भावी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही सेवा धाम द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी सुझाव लिये जायेंगे, ताकि समाज एवं मानव सेवा के कार्यों को नयी गति प्रदान की जा सके। 

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने तथा आगामी आयोजनों को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse