एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित बारूद घर के समीप कथित अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिला अध्यक्ष, रत्नेश कुमार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला डिपो का संचालन जारी है, जिससे कोयला माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
बीसीसीएल के बंद पड़े मुहानों एवं विभिन्न डंपों से मोटरसाइकिल के माध्यम से कोयला लाकर तिलाटांड़ स्थित कथित डिपो में जमा किया जाता है। इसके बाद खुलेआम मजदूरों की सहायता से कोयले को ट्रकों में लोड कर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजा जाता है। बीसीसीएल एवं सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
आखिर सवाल ये उठता है कि आखिर कोयला माफिया पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जा खुलेआम अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है ओर किसके संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार आखिर कब लगेगा कोयला तस्करी पर पुन: विराम? कोयला माफिया प्रशासन की छवि भी धूमिल करने में लगे हुए है, ये पूरा अवैध कोयला कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है। जिससे धनबाद एसएसपी महोदय का भी छवि धूमिल हो रहा है।
जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि वे लगातार संबंधित अधिकारियों से इस कथित अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse