एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। जिले में लंबे समय से एक ही कार्यालय और एक ही पद पर जमे कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तो की गई, लेकिन यह कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। जिला प्रशासन की ओर से 29 कर्मचारियों के स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति संबंधी सूची जारी की गयी है, मगर कई मामलों में सिर्फ कागजों पर पदस्थापन बदला गया है, जबकि प्रतिनियुक्ति पहले वाली जगह पर ही कर दी गई है।
इस व्यवस्था को लेकर जिले में चचार्ओं का दौर तेज है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी दबे स्वर में इस पर आपत्ति जता रहे हैं। संवेदनशील पदों पर जमे कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश था कि संवेदनशील पदों पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए, ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता बनी रहे।
जिला प्रशासन ने निर्देशों के अनुपालन में स्थानांतरण सूची तो जारी कर दी, लेकिन कई कर्मचारियों को नयी जगह पदस्थापित करने के साथ-साथ प्रतिनियुक्ति फिर उसी पुराने कार्यालय या कार्यस्थल पर दे दी गयी। इससे स्थानांतरण की मंशा और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse