टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एवं डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म जो लोगों को विभाजित करता है, उसे समाप्त कर देना चाहिए जैसी टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एवं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय सर्राफ ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन एवं सहिष्णु धर्म है, जो मानवता, प्रेम, करुणा, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म अथवा आस्था के विरुद्ध इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती है। उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि इससे पूर्व भी उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म की तुलना डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से कर चुके हैं, जिसकी देशभर में व्यापक आलोचना हुई थी।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से ऐसे बयानों पर गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का सम्मान बनाये रखना प्रत्येक नागरिक एवं जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse