टीम एबीएन, रांची। आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुभारंभ 1 मई, शुक्रवार को हुआ। प्रातः 11:00 स्वदेशी मेले का विधिवत पूजन व नारियल फोड़कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, पुर्व सांसद अजय मारू आदि मौजूद थे।
मेले में 125 स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं, जो पूर्णत स्वदेशी को समर्पित है। मौके पर संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, पहचान, विविधता, परंपरा, लोक कला साथ ही यहां के लोक नृत्य संगीत को एक ही छत के नीचे कला संस्कृति के माध्यम से उनका संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का वृहद अलौकिक, सुंदर कार्य सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के माध्यम से किया गया है, जो हमारे स्वदेशी कला संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी है। मेले के प्रथम व दूसरे दिन हजारों लोगों ने स्वदेशी मेला का भ्रमण किया।
मेले में महिलाओं के द्वारा निर्मित पापड़, खजला, बड़ी, मंगोड़ी, विभिन्न प्रकार के अचार, ब्लैक राइस, रेड राइस, एनर्जी चॉकलेट मडुवा के लड्डू, रागी की कुकीज, चॉकलेट सहित कई और उत्पाद मिल रहा है। इसके अलावा हर्बल मसाला, घरेलू दवा, मेटल की तस्वीर, जूट बैग, उन से बने हैंडमेड फ्लावर, लिपिन आर्ट, ब्लू कार्ड पेंटिंग की तस्वीर आदि भी विक्रय के लिए सही मूल्य पर रखी गयी है। स्वदेशी मेला में श्री अन्न आहार कुटीर जहां झारखंड के पारंपरिक वयन्जनो का भी जायका लिया जा सकता है।
साथ ही पारंपरिक मोटे अनाज से बने व्यंजन और उनके उत्पादों की बिक्री हुई। मोटे अनाज से बने मड़वा समोसा,मड़वा चोप, निमकी, भुजिया चॉकलेट, बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ लोगों ने मेला में चखा और उसका आनंद उठाते हुए खरीददारी की। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के झलमुडी के कटॉउत सेटअप पर लोगो ने खूब तस्वीर खिंचवाई।
ऑपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारने का कार्य किया है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें राधा कृष्ण लीला, आसाम फॉग डांस, संबलपुरी डांस, गुजराती डांस समेत अन्य प्रकार की प्रस्तुति दी गई।
संध्या 7 बजे महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंन्त्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य सभा सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर ने सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन व स्वागत किया गया। मुख्यमंन्त्री ने अपने सकारात्मक विचारों के संग कहा हमारे बीच कई समाज, कई वर्ग, उनके बीच खूबियां संग पहचान हमारे देश की संस्कृति का मजबूत स्तम्भ है।
देश मे हम जिन चीजो का उत्पाद करते है ऐसे उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले।देश के इतिहास के पन्नो में महात्मा गांधी ने विदेशी संस्कृति को छोड़कर खादी को अपनाया। आज अलग अलग जगहों पर स्वदेशी को मजबूती के साथ देखा जा रहा है। महानगर सहित छोटे शहरों में भी स्वदेशी को प्राथमिकता दी जा रही है।जिस पर हमें ओर कार्य करने की आवश्यकता है।
इस बीच उन्होंने कार्यक्रम में उपस्तिथ मुकुल नायक जी की भी चर्चा की मुख्यमंन्त्री ने महोत्सव के बेहतर प्रयास के लिए संजय सेठ को भी धन्यबाद दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के सफल आयोजन के लिए सांसद महोदय को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सभी आयोजको को बधाई दी। उन्होंने कहा यह सिर्फ आयोजन ही नही स्वदेशी चेतना एवम जीवन का प्रतीक है।
यहां की संस्कृति यहाँ के लोकनृत्य एक कला ही नही बल्कि हमारी धरोहर है।हमारे कारीगरों के हाथों में संस्कार सहित संवेदना निहित है। हमे स्थानीय उत्पादों एवम कारीगरों के ऊपर ध्यान देकर लोकल फ़ॉर बोकल के कार्य को ओर मजबूत करना होगा। स्थानीय उत्पादों को सम्मान देना है जो आपकी कला हमारी संस्कृति की आत्मा है।
इसके पूर्व राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश ने भी संबोधन के माध्यम से आयोजन के लिए बधाई, शुभकामनाये दी।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल, मुख्यमंन्त्री, राज्य सभा सांसद , विधायक, महापौर, उपमहापौर सहित सभी प्रबुद्ध जनो सहित बाहर से आये कलाकारों सहित स्कुल के बच्चों को महोत्सव स्वदेशी मेला आयोजन में शामिल होने के लिए बहुत बहुत साधुवाद दिया। अतिथियों ने स्वदेशी मेले के स्टॉल का भर्मण किया। सायं 8 बजे से धरत्रि कला केंद्र के द्वारा प्रस्तुति दी गयी। राजकोट से पधारे बिश्वप्रसिद्ध 15 लोगो की टीम ने गरबा के नृत्य की प्रस्तुति से मन मोह लिया।
साथ ही उड़ीसा के डालखाई नृत्य , वंदे मातरम की प्रस्तुति ,झूमर नृत्य, पदम श्री मुकुंद नायक की उपस्थिति में, साथ ही पाईका नृत्य, कत्थक नृत्य सहीत झारखंडी लोकगीतो के नृत्य द्वारा सांसद सांस्कृतिक महोत्सव मैं लोगों ने आनंद उठाया। कुंज कला के साथी द्वारा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी गयी।
आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, अजय मारू, अजय मलकानी, मुकेश काबरा, ऐष्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत, पूनम आनंद, रविंद्र कुमार ,शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ,बलराम, कमलजीत सिंह, नीतू सिंह, संजीव साहू, विजय यादव,आनंद, नयन मयूर परमार, ललन श्रीवास्तव, रवि वर्मा ,संजय गोयल , प्रदीप रवि, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, गौरव मित्तल, राजू रजक, राजीव सहाय , अमित चौधरी ,राहुल सिन्हा चंकी, एच डी सिंह, सतीश सिंहा, शंकर पाठक, रतन अग्रवाल सहित काफी संख्या में लगे है।
2 मई को प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आड्रे हाउस में स्वदेशी मेला में लोगो ने सांस्कृतिक आयोजन के संग श्री अन्न आहार कुटीर में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
साथ ही यहां से बने उत्पादों सहित मोटे अनाज रागी, ज्वार, बाजरा ,मड़वा से बनी चीजो की खरीदारी की। प्रातः 10 बजे से DAV हेहल, गांधी नगर सहित कई अन्य स्कुल के बच्चों ने ओम नमः शिवाय से प्रारंभ कई नाट्य नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी गई। लोगो ने बच्चों द्वारा दिये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।
2 तारीख को सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उभरते कलाकारों के द्वारा हजारों बच्चों की उपस्तिथि में एवम अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा बॉम्बे से नाथ आराधना, सरायकेला, कलकत्ता, आसाम की टीम ने SNA, छउ नृत्य, पाइका, शास्त्रीय प्रस्तुतियां, वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुतियां, लघु नाटिका सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रखी गयी।
सायं 6 बजे संगीत नाट्य एकेडमी की प्रमुख संध्या पुरेचा कार्यक्रम में शामिल हुई।
इसी के साथ स्वदेशी मेला में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सूचना भवन, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, ATI में रखी गयी है। 3 मई को प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेले में निःशुल्क प्रवेश रहेगा। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse