टीम एबीएन, रांची। वंदे मातरम के 150 सौ वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला -2026 का तीन दिवसीय आयोजन 1 मई से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है। आयोजन की सफलता के लिए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्य अपने अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए आयोजन स्थल में लगे हुए हैं।
श्री सेठ ने बताया की स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और झारखंड के खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए 125 से भी ज्यादा स्टॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है। महोत्सव में प्रवेश प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक नि:शुल्क रहेगा। तीन दिवसीय महोत्सव में कई स्कूलों से दस हजार बच्चों की यहां सहभागिता होगी।
प्रात: 9 बजे से चलने वाले कई कार्यक्रम के अलावा सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभाओ के संग प्रस्तुति देंगे जिसमे झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को मंच के साथ प्रोत्साहित और प्रेरित भी किया जायेगा।
वोकल फॉर लोकल सहित आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्त्र, स्वदेशी सामान, स्वदेशी खाद्य पदार्थों को स्वदेशी मेला के माध्यम से सांस्कृतिक कलाओ को देखने का सुनहरा अवसर प्रदान होगा। जनजातीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका, शास्त्रीय संगीत, पश्च्यात सामूहिक संगीत, सहित पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां भी कलाकारों के माध्यम से रखी जायेगी।
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री सहित गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, भारत सरकार सहित कई केंद्रीय मंत्री एवम विशिष्ट कलाकारों का आगमन होगा। संजय सेठ ने बताया कि आपरेशन सिंदूर का मई माह में एक साल पूर्ण हो रहा है आॅपरेशन सिंदूर के विजयी श्री पर रांची के बच्चों द्वारा बनायी गयी 400 पेंटिंग की प्रदर्शनी स्वदेशी मेला में लगायी जायेगी। स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी, मेला प्रबंधक ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत सहित 100 से भी ज्यादा सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं।
तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम राज्य में पहली बार हो रहा है। हमारा उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासीयो के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संग स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला, और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना लक्ष्य है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महापौर रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार ,सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत,नीरज चौधरी, रमेंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (संटी), राजीव सहाय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, पूनम आनंद, नीतू सिंह, सीमा, एस डी सिंह, आनंद संजीव साहू, नयन मयूर, आनंद कुमार, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, रवि कुमार वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप कुमार, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, नीलम चौधरी, राजीव वर्मा, राहुल सिंहा सहित काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य लगे है। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse