राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी ने की ओबी डंपिंग के दौरान फैल रहे प्रदूषण और हाई डंपिंग पर रोक लगाने की मांग

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को सूचित करते हुए पत्र लिखकर कहा कि सिजुआ क्षेत्र के कनकनी कोलियरी परियोजना पदाधिकारी को पत्र लिखकर कंपनी पर प्रदूषण फैलाने, सुरक्षा की अनदेखी करने और नियमों का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगाये गये हैं। 

ओबी डंपिंग के दौरान अत्यधिक धूलकण उड़ रहे हैं, जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है आरोप है कि कंपनी द्वारा डीजीएमएस के नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और कार्य मनमानी तरीके से किया जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता हाई डंपिंग को लेकर जताई जा रही है। 

अत्यधिक ऊंचाई पर डंपिंग किए जाने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं मजदूरों का आरोप है कि उन्हें हाई कमेटी द्वारा निर्धारित वेतन नहीं दिया जा रहा है और अब तक पहचान पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। कंपनी द्वारा मजदूरों को किट भी नहीं दिया गया है जैसे कि हेलमेट, जूते और अन्य जरूरी सेफ्टी किट नहीं दिये गये हैं, साथ ही उन्हें वीटीसी सेंटर का प्रशिक्षण भी नहीं कराया गया है। 

लोयाबाद 5 नंबर क्षेत्र में रोड क्रॉसिंग के दौरान डंपिंग किए जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां सड़क पर रात के समय लाईटें की व्यवस्था नहीं है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पूर्व में वन विभाग द्वारा लगाये गये पेड़ों को गर्म ओबी गिराकर नष्ट किया जा रहा है। 

रत्नेश कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। उन्होंने ये भी कहा है कि धनबाद मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह को भी राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के ये सारे मुद्दे को जल्दी अवगत करायेंगे ओर कंपनी पर कार्रवाई की भी मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse