पशुपति महतो के निधन पर कुरमाली भाषा परिषद् ने जताया गहरा शोक

 

टीम एबीएन, रांची। राहे प्रखंड के सताकी ग्राम निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी पशुपति महतो (93) के निधन पर कुरमाली भाषा परिषद् ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने बताया कि पशुपति महतो आदर्श हाई स्कूल पतराहातू के प्रधानाध्यापक थे। एक वर्ष के लिए इनका स्थानांतरण अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पिलीद में हो गया था, जहां से 1995 में सेवानिवृत्त हो गये थे। 

वे एक शिक्षा प्रेमी और समाजसेवी भी थे। डॉ महतो ने बताया कि वे सादा जीवन और उच्च विचारों के लिए हमेशा याद किये जायेंगे। उनका निधन 1 अप्रैल को हो गया, उनके निधन से पूरे पंच परगना क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि पशुपति बाबू का निधन कुरमाली भाषा परिषद् के लिए व्यक्तिगत क्षति है। पशुपति बाबू अपनी धर्म पत्नी और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये। 

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में गोवर्धन मेहता, डॉ एच एन सिंह, विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, प्रो पंचानन महतो, प्रो नीना महतो, जयंती महतो, आरती कुमारी, डॉ गीता महतो, नीरज कुमार महतो, प्रवर कुमार महतो, अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद, गीता महतो, गोविन्द गोपाल मेहता, मोतीलाल महतो, के पी महतो, आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse