भंडरा : भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भाजपा प्रशिक्षण महाभियांन का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मसमानों स्थित करपात्री सेवा सदन में रविवार को भंडरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव के अध्यक्षता में संपन्न  हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अजय पंकज, प्रशिक्षण महाभियांन के जिला सहसंयोजक बालकृष्ण सिंह, मंडल प्रभारी जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित लोहरा,  प्रशिक्षक के रूप में संजय चौधरी, जगनंदन पौरानीक, सूरजमोहन साहू, बजरंग उरांव, ईश्वरी मोहन शर्मा उपस्थित हुए। प्रशिक्षण के दौरान बारीकी से संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।  

इस दौरान ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कोई भी कार्य को जानते हुए भी निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता होती है ताकि हर चीज के बारे में हमें हमेशा याद रहे। कहा कि संगठन के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने में खुशी मिलती है। सभी कार्यकर्ता साथ मिलकर समाज में अच्छा कार्य करते हैं तो निश्चित तौर पर आने वाला चुनाव में हमें इसका लाभ मिलेगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता मेहनती एवं लगनशील होता है।

अपनी मेहनत के बल पर भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बनाया है और भारतवर्ष में 11 वर्षों से भाजपा गठबंधन की सरकार है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के हर योजना को पहुंचाना एवं उसके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना हमारा कर्तव्य है। हमारा अंतिम लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है। समारोह का संचालन दसमी कुमारी ने किया। 

कार्यक्रम में हरिनाथ महतो, उमेश साहू, कलेश्वर साहू, उमेश प्रजापति, देवेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह लाल दिलीप नाथ शाहदेव, कलेश्वर साहु, शिला देवी, विरंग धान, विनोद महतो,जगदीश सिंह, मनड्याल महतो, करमुराम, जगदीश सिह, चौरसिया उरांव, सकरा उरांव, चमरू उराव, कलावती उराईन, प्रिती कुमारी, शंकर सिंह, वासुदेव उरांव, अनुज महतो, रामकुमार साहू, सानिया उराव, पिंटू उरांव, बाबूलाल उरांव सनीचरवा भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse