थोक वस्त्र विक्रेता संघ में लगा ट्रेड लाइसेंस नवीकरण को लेकर कैंप

 

टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मैकी रोड, रांची स्थित कार्यालय में संघ के सदस्यों के लिए रांची नगर निगम के सहयोग द्वारा टैक्स कलेक्टर उदय कुमार और विनय कुमार की उपस्थिति में ट्रेड लाइसेंस नवीकरण एवं नए आवेदन हेतु कैंप लगाया गया। 

संघ के मानद सचिव हैप्पी किगर ने बताया आज कैंप में संघ के 25 से ज्यादा सदस्यों ने लाइसेंस नवीकरण और आवेदन की प्रक्रिया को साझा किया। कई सदस्यों ने नई लाइसेंस के लिए आवेदन भी दिया। किंगर ने बताया सदस्यों के आग्रह पर एक जगह संघ कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस नवीकरण की व्यवस्था रखी गई थी। 

आज कैंप में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष उमाशंकर कनोड़िया, उपाध्यक्ष महेश बजाज, अमर चंद बेगानी कोषाध्यक्ष सौरव कटारुका, पूर्व सचिव प्रमोद सारस्वत सहित संघ के कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मानद सचिव हैप्पी किंगर ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse