एबीएन कैरियर डेस्क। सीआईएससीई बोर्ड के आईएससी नतीजों में कानपुर के ओजस्वित पासरीचा नेशनल टॉपर घोषित हुए हैं। शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया है।
सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में कानपुर का दबदबा देखने को मिला है। शहर के प्रतिष्ठित शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।
ओजस्वित ने नेशनल टॉपर बनकर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे कानपुर शहर का मान बढ़ाया है। ओजस्वित ने आईएससी परीक्षा के सभी विषयों में परफेक्ट स्कोर (100%) हासिल कर देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शीलिंग हाउस स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने ओजस्वित की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। वहीं, कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने भी 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में कानपुर के मेधावियों का जलवा बरकरार है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र कनव जैन ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कनव की सफलता पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
किदवई नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के छात्र श्रेयांश मिश्रा ने कक्षा 12वीं में 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर और विद्यालय का नाम रोशन किया है। श्रेयांश के इस शानदार प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने श्रेयांश को मिठाई खिलाकर उसकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।
बता दें कि सीआईएससीई ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और आॅनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse