एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली/ रांची)। बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को समाप्त करने के उद्देश्य से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन्स द्वारा नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 27 से 30 जुलाई तक चार दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया गया। इस भव्य सम्मेलन में वर्ष 2026-27 के लिए एक विस्तृत नेशनल कैंपेन (राष्ट्रीय अभियान) की आधिकारिक शुरुआत की गयी। इस राष्ट्रीय अभियान का मुख्य उद्देश्य देश से बाल विवाह, बाल मजदूरी और मानव तस्करी जैसी कुरीतियों और अपराधों को पूरी तरह से समाप्त करना है।
यह राष्ट्रीय अभियान भारत के सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 782 जिलों में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाएगा। अभियान के तहत जमीनी स्तर पर विधिक सहायता, रोकथाम, संरक्षण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के मॉडल पर काम किया जाएयेगा।
कार्यक्रम में रांची से शामिल हुए चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने अभियान में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि बाल विवाह, मानव तस्करी और बाल श्रम जैसी समस्याएं किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप हैं। जब तक हमारे देश का हर बच्चा सुरक्षित और शिक्षित नहीं होगा, तब तक एक सशक्त भारत का सपना अधूरा है।
2026-2027 का यह राष्ट्रीय अभियान हर जिले और गांव तक पहुंचकर बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने और उन्हें शोषण से बचाने में मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड सहित पूरे देश में नागरिक समाज और प्रशासन मिलकर इसे सफल बनायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse