एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विभिन्न स्थानों पर चल रही छापेमारी के बीच CISF ने भी अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
BCCL एरिया-3 के अंतर्गत बाबनदिहा जंगल स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 50 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर BCCL और CISF की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जंगल में अवैध रूप से जमा किए गए करीब 50 टन कोयले को बरामद किया गया। इसके बाद जब्त कोयले को BCCL हवाले कर दिया गया।
अभियान के दौरान अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।BCCL और CISF ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं कोयला तस्करी के खिलाफ आगे भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse