चहारदीवारी का निर्माण बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी और बुनियादी कदम है : सरिता देवी

 

  • चहारदीवारी का निर्माण बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी और बुनियादी कदम है : सरिता देवी
  • जिप सदस्य के अनुशंसा पर डीएमएफटी मद से इटखोरी प्रखंड के 74 विद्यालय का होगा चाहरदीवारी निर्माण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। इटखोरी प्रखंड में जिप सदस्य सरिता देवी के अनुशंसा पर प्रखंड के 74 विद्यालयों में डीएमएफटी मद से चाहरदिवारी का निर्माण करवाया जाएगा।  जिला परिषद सदस्य श्रीमती सरिता देवी के इस प्रयास को प्रखंड वासियों ने खूब सराहा है, साथ ही उन्हें साधुवाद भी दिया है।  क्योंकि सभी विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण की  की मांग कई वर्षों से लोग कर रहे थे।

अब जल्द ही 74 विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासनिक स्वीकृति उपायुक्त  रवि आनंद के द्वारा मिला है कुछ ही दिनों में टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से बहुत जल्द इटखोरी प्रखंड के सभी विद्यालय में चाहरदीवारी का कार्य शुरू होगा। जिप सदस्य सरिता ने कहा कि विकास के लिए कृतसंकल्प हूँ।

चहारदीवारी का निर्माण बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी और बुनियादी कदम है। यह बच्चों को घर और स्कूल के बाहर सड़क के हादसों, आवारा जानवरों और अवांछित लोगों की पहुंच से दूर रखती है, जिससे वे एक सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में खेल और पढ़ाई सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse