धनबाद : लोयाबाद वार्ड 8 के सड़क निर्माण में भारी घोटाला का आरोप

 

  • लोयाबाद वार्ड नंबर 08 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार संजय कुमार सिंह और वार्ड 08 के जेई की मिलीभगत से भरी घोटाला, नगर निगम का पैसा का किया गया फर्जीवाड़ा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद नगर निगम के लोयाबाद वार्ड 08 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में किया गया भरी घोटाला, लोयाबाद वार्ड 08 में ठेकेदार संजय कुमार सिंह को नगर निगम द्वारा कुल राशि 83,72000 आवंटन हुआ है।

जिसमें लोयाबाद वार्ड 08 के बीजीएस हाई स्कूल के पीछे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के साथ अन्य स्थानों पर भी सड़क निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी कुल स्वीकृत लागत 83,72000 है। इन सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं वित्तीय अनियमितताओं की भी निष्पक्ष जांच कराया जाए कि जैसे बीजीएस हाई के पीछे सड़क निर्माण कार्य में घोटाला किया गया है वैसे ही ओर भी जगह पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में घोटाला किया गया। 

कैसे ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्रियों का जैसे घटिया क्वालिटी का सीमेंट, बालू, गिट्टी का इस्तमाल गया है जिसे पहली बारिश में ही रोड की स्थिति खराब होते जा रही है, रोड पर सीमेंट के जगह बस बालू ओर गिट्टी नजर आ रहे है ओर जगह जगह रोड भी टूटने लगी है और जहाँ 8इंच की मोटाई की ढलाई होनी थी लेकिन वहां केवल 4इंच का ढलाई किया गया है।

अगर रोड तोड़वा के देखा जाएगा तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी कि कैसे ठेकेदार ने नगर निगम का पैसा का फर्जीवाड़ा किया है और जितना दिन भी निर्माण कार्य चला एक दिन भी वार्ड 08 के जेई ने निरीक्षण करने नहीं पहुंचा, रोड बाने के बाद भी नहीं जेई ने निरीक्षण नहीं किया इससे साफ प्रतीत होता है कि ठेकेदार और जेई की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।

जहाँ जहां रोड टूटी है वहां पे ठेकेदार मिट्टी का फिलिंग कराया जा रहा है और वो भी मिट्टी के जगह कचरा भर दिया गया है जो कि हमारे पास प्रमाण भी उपलब्ध है कि कैसे मिट्टी फिलिंग के नाम पर कचरा वाला मिट्टी का फिलिंग किया गया है, ऐसे  ठेकेदार का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि ऐसे ठेकेदार खुद तो घोटाला कर ही रहे हैं।

साथ में सरकार ओर नगर निगम की भी छवि धूमिल कर रहे है हमारे धनबाद के प्रतिष्ठित महापौर महोदय को लगातार क्षेत्र की हर समस्या का निवारण करते आ रहा है ओर जनता की सुख दुख में हमेशा आगे रहते है ओर धनबाद में जब से माननीय संजीव सिंह भईया जब से महापौर बने है तब से विकास की नदियाँ बह रही है। 

हर क्षेत्र में विकाश हो रहा है जगह जगह रोड, नली बनाया जा रहा है ओर जगह जगह स्ट्रीट लाइट भी लगाया जा रहा है ओर यही नहीं धनबाद के डिप्टी मेयर द्वारा भी क्षेत्र में बेहतर काम किया जा रहा है धनबाद को ऐसे की मेयर ओर डिप्टी मेयर की जरूरत थी जो धनबाद को ओर बेहतर बना सके। 

सरकार ओर धनबाद उपायुक्त और महापौर से भी अनुरोध है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ठेकेदार ओर वार्ड 08 के जेई पर कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ताकि नगर निगम ओर सरकार को जो चुना लगाया जा रहा है उसपर रोक लग सके ओर क्षेत्र में अच्छा कार्य हो सके। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse